लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा, कहा- कश्मीरी हिंदुओं की हत्या जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है, क्रिकेट की बढ़ती पूछ के मद्देनजर बनाए जाए खेलमंत्री

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2022 12:14 IST

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से कश्मीरी हिंदुओं की हो रहीं हत्याओं को लेकर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी का कहना है कि अमित शाह को खेल मंत्रालय दे देना चाहिए।जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ महीनों से टारगेट किलिंग के नाम पर आतंकी कश्मीरी और कश्मीरी पंडितों को निशाना बना चुके हैं।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक ओर जम्मू-कश्मीर में जहां कश्मीर हिंदुओं की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए नजर आए। ऐसे में स्वामी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए शाह पर जमकर निशाना साधा। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "चूंकि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन है और फिर भी हर दिन एक कश्मीरी हिंदू की गोली मारकर हत्या की जा रही है, इसलिए अमित शाह का इस्तीफा मांगना जरूरी हो गया है। इसके बजाय उन्हें खेल मंत्रालय दिया जा सकता है क्योंकि आजकल क्रिकेट में अनुचित रुचि हो रही है।" बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ महीनों से टारगेट किलिंग के नाम पर आतंकी कश्मीरी और कश्मीरी पंडितों को निशाना बना चुके हैं।

इसी क्रम में विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगतार मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आ रहा है। मालूम हो, पिछले 20 दिनों में कश्मीर में आतंकी आठ लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। वहीं, अब तो खुद भाजपा के नेता ही गृहमंत्री अमित शाह पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हाल ही में आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर की हत्या कर दी। गुरुवार को आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के आरेह इलाके में अब एक बैंक मैनेजर को निशाना बनाया। मृतक की पहचान विजय कुमार के तौर पर हुई है। वह हनुमानगढ़ राजस्थान का रहने वाला था।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीअमित शाहजम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?