लाइव न्यूज़ :

सूबेदार राजेश कुमारः पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, 11 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी, अंतिम दर्शन में उमड़ा हुजूम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2020 21:55 IST

पंजाब: राजौरी में हुई मुठभेड़ में जान गंवाने वाले सूबेदार राजेश कुमार को होशियारपुर के कलीचपुर कलोता गांव (पैतृक गांव) में श्रद्धांजलि दी गई। राजौरी में हुई मुठभेड़ में जान गंवाने वाले सूबेदार राजेश कुमार की ​होशियारपुर के कलीचपुर कलोता गांव (पैतृक गांव) में अंतिम यात्रा निकाली गई।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेरियां की विधायक इंदु बाला ने पंजाब सरकार की ओर से सूबेदार राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया।सीमापार से हुई गोलीबारी में कुमार शहीद हो गए। उनके परिवार में पत्नी, बेटा-बेटी और माता-पिता हैं। उपायुक्त अपनित रियायत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह महल और कई अन्य प्रमुख लोगों ने सैनिक को पुष्पांजलि अर्पित की।

होशियारपुरः जम्मू और कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में शहीद हुए सूबेदार राजेश कुमार का बृहस्पतिवार शाम को उनके पैतृक गांव कालीचपुर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक सितंबर की रात को सीमापार से हुई गोलीबारी में कुमार शहीद हो गए। उनके परिवार में पत्नी, बेटा-बेटी और माता-पिता हैं। मुकेरियां की विधायक इंदु बाला ने पंजाब सरकार की ओर से सूबेदार राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया।

कुमार के 11 वर्षीय बेटे जतिन ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। उपायुक्त अपनित रियायत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह महल और कई अन्य प्रमुख लोगों ने सैनिक को पुष्पांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार ने 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सूबेदार राजेश कुमार के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानपंजाबभारतीय सेनाअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज