लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु विश्वविद्यालय में बन रहे गणेश मंदिर का छात्रों ने किया विरोध, परिसर में फैला तनाव

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 9, 2022 21:57 IST

बेंगलुरु विश्वविद्यालय परिसर में बन रहे गणेश मंदिर का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों ने दावा किया कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका मनमाना तरीके से विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और कुलपति द्वारा किये गये विरोध के बावजूद परिसर में मंदिर निर्माण करवा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु विश्वविद्यालय के छात्रों ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के खिलाफ परिसर में किया प्रदर्शनछात्रों का आरोप है कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका गैरकानूनी तरीके से परिसर में मंदिर बनवा रहा हैवहीं बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका का कहना है कि कुछ शरारती छात्र परिसर के वातावरण के खराब कर रहे हैं

बेंगलुरु:कर्नाटक की राजधानी स्थित बेंगलुरु विश्वविद्यालय के छात्रों ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में बनवाये जा रहे भगवान गणेश मंदिर के निर्माण का भारी विरोध किया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने दावा किया कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका मनमाना तरीके से विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और कुलपति द्वारा किये गये विरोध के बावजूद विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर का निर्माण कार्य करवा रहा है।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय के ज्ञानभारती परिसर में पहले से ही एक गणेश मंदिर था, जो मैसूर रोड पर मल्लथहल्ली के रास्ते में था। हालांकि सड़क विस्तार के कारण इसे जबरदस्ती ध्वस्त कर दिया गया था और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने मनमाने तरीके से एक प्रस्तावित किया कि गणेश मंदिर को विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में स्थापित किया जाएगा।

खबरों के अनुसार प्रदर्शनकारी छात्रों ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के इस प्रस्ताव का विरोध पहले भी किया था और जब निगम द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में गणेश मंदिर की नींव रखी जा रही थी तो छात्रों ने निर्माण कार्य को भी रोकने का प्रयास किया।

मामले में छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में केवल शैक्षिक गतिविधियों का आदेश है न कि परिसर शिक्षा की जगह धार्मिक कार्यों को बढ़ाने देने का स्थान है। इसके साथ ही छात्रों ने आरोप लगाया कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका विश्वविद्यालय का भगवाकरण करने की कोशिश कर रहा है और इसलिए परिसर में मंदिर बनवाया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि परिसर में गणेश मंदिर का निर्माण पहले से प्रस्तावित था, पुराना मंदिर सड़क विस्तार की जद में आ गया था। इसलिए उसकी जगह नए मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले छात्र और संकाय सदस्य इस मामले में शरारत कर रहे हैं और शैक्षिक वातावरण को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

दूसरी तरफ विश्वविद्यालय का शिक्षक परिषद भी आंदोलनकारी छात्रों के साथ आ गया है और शिक्षक परिषद ने बेंगलुरु प्रशासन से मांग की है कि विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर बनवाने वाले निगम के अधिकारियों को खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए और उन्हें निलंबन करके पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

इसके साथ ही शिक्षकों का यह भी कहना है कि कथित तौर पर निगम के कुछ अधिकारी इस मामले में विशेष रूची लेते हुए परिसर में होने वाले गणेश मंदिर के निर्माण कार्य में संलग्न हैं, ऐसे अधिकारियों और इंजीनियरों का फौरन तबादला होना चाहिए। 

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर