लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फिर लगे ‘अल्लाह-हू-अकबर' के नारे, निलंबित छात्र को बहाल करने की मांग

By शिवेंद्र राय | Updated: February 4, 2023 13:53 IST

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के निलंबित छात्र वाहिदुज्जमा का निलंबन रद्द करने की मांग करते हुए उसके साथियों ने ‘अल्लाह-हू-अकबर और नारा-ए-तकबीर’ के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मार्च भी निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फिर लगे धार्मिक नारेनिलंबित छात्र को बहाल करने की मांगप्रदर्शनकारी छात्रों ने मार्च भी निकाला

अलीगढ़: बीते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एनसीसी छात्रों ने अल्लाहू अकबर के नारे लगाए थे। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक छात्र को निलंबित कर दिया था। अब ये मामला एक बार फिर से तूल पकड़ता जा रहा है। निलंबित किए गए छात्र के साथियों ने शुक्रवार की नमाज के बाद विश्वविद्यालय परिसर में फिर से धार्मिक नारे लगाए और अपने साथी का निलंबन रद्द किए जाने की मांग की।

निलंबित छात्र वाहिदुज्जमा का निलंबन रद्द करने की मांग करते हुए उसके साथियों ने ‘अल्लाह-हू-अकबर और नारा-ए-तकबीर’ के नारे भी लगाए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शुक्रवार की नमाज के बाद जामा मस्जिद से बाबा सैयद गेट तक एक विरोध मार्च निकाला और विश्वविद्यालय प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। 

क्या है पूरा मामला

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों के धार्मिक नारे लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। एनसीसी कैडेट की ड्रेस में 'अल्लाह हू अकबर' और 'नारा ए तकबीर' के नारे लगाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र वाहिदुज्जमा को निलंबित कर दिया था। बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी।

इसी मामले में निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि कानून के हिसाब ऐसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए ऐसे में वाहिदुज्जमा निलंबन वापस हो। मामले के बाद एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि छात्र अपने मन की बात कहने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन उन्हें कानून का पालन करना चाहिए।

बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री  की स्क्रीनिंग से संबंधित पोस्टर विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए थे जिसपर भी काफी विवाद हुआ था। हालांकि बाद में एमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने कहा था कि पोस्टर किसी बाहरी व्यक्ति ने लगाए थे। उसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र शामिल नहीं थे।

टॅग्स :Aligarh Muslim UniversityRepublic Dayनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज