लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी को 'मोदी फोबिया' है, मोदी का नाम भी उन्हें परेशान करता है", केशव प्रसाद मौर्य ने नरेंद्र मोदी के 'परमात्मा' वाले बयान पर राहुल गांधी के किये हमले को लेकर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 29, 2024 09:46 IST

प्रधानमंत्री के 'परमात्मा' वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किये गये हमले पर पलटवार करते हुए योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें "मोदी फोबिया" हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी को "मोदी फोबिया" हो गया हैराहुल गांधी दिन-रात पीएम मोदी को देखते हैं, मोदी के नाम ने उन्हें परेशान कर दिया हैकांग्रेस-सपा के राजकुमारों को पता है कि यूपी में सपा-कांग्रेस का गठबंधन शून्य पर आउट हो रहा है

वाराणसी: प्रधानमंत्री के 'परमात्मा' वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किये हमले पर पलटवार करते हुए योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें "मोदी फोबिया" हो गया है और मोदी का नाम भी उन्हें परेशान करता है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "राहुल गांधी को 'मोदी फोबिया' हो गया है, वह दिन-रात पीएम मोदी को देखते हैं। मोदी नाम ने उन सभी को परेशान कर दिया है। उनके पास कोई ताकत नहीं है और न ही उनके पास कभी वापस नहीं आएगी। कांग्रेस औऱ सपा के दोनों राजकुमारों को यह पता है कि यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन शून्य पर आउट हो रहा है।''

राहुल गांधी ने कल देवरिया में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे "भगवान द्वारा भेजे गए हैं" टिप्पणी का मजाक उड़ाया गया और कहा कि पीएम मोदी को उनके "परमात्मा" ने उद्योगपतियों गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की मदद करने के लिए भेजा है, न कि गरीब के कल्याण के लिए।

राहुल गांधी का यह बयान तब आया जब पीएम मोदी ने एक साक्षात्कार में कहा कि वो जैविक तौ पर नहीं आये हैं, उन्हें "परमात्मा द्वारा भेजा गया" है।

राहुल गांधी ने कहा, "बाकी सभी लोग जैविक हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी जैविक नहीं हैं। मोदीजी ऊपर से टपक आए हैं। उनको परमात्मा ने हिंदुस्तान भेजा है। उन्हें उनके 'परमात्मा' ने अंबानी और अडानी की मदद के लिए भेजा है, लेकिन मुझे लगता है कि 'परमात्मा' ने उन्हें नहीं भेजा है। अगर 'परमात्मा' ने उन्हें भेजा होता तो वे उनसे गरीबों और किसानों की मदद करने के लिए कहते।'' 

वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि वह भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी संविधान के पुजारी हैं। वह लोकतंत्र के रक्षक हैं और वह संसद के सामने झुकते हैं। वह भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। जो लोग वोट जिहाद के बारे में बात करते हैं वे पीएम मोदी के बारे में बात करेंगे।"

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 'तीसरी बार मोदी सरकार 4 जून को '400 पार' करके बनेगी और इसे लेकर लोगों या पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई भ्रम नहीं है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४केशव प्रसाद मौर्यानरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी