लाइव न्यूज़ :

आईआईटी-मुंबई के क्लास रूप में गाय, समिति गठित, सोशल मीडिया पर वायरल

By भाषा | Updated: July 29, 2019 19:54 IST

Open in App
ठळक मुद्दे‘कक्षा में गाय के घुसने’ के बाद आईआईटी-मुंबई ने मनुष्य-जानवर के संघर्ष पर गौर के लिये समिति गठित की।क्लासरूम में गाय के घुसने से छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। छात्र क्लास छोड़कर भागने लगे लेकिन गाय क्लास के अंदर टहलती रही।

सोशल मीडिया पर कथित रूप से आईआईटी, मुंबई की एक कक्षा में गाय के घुसने का वीडियो वायरल होने के बाद इस संस्थान के अधिकारियों ने मनुष्य-जानवर के बीच संघर्ष के मामले पर गौर करने के लिए एक समिति गठित की है।

इस वीडियो में एक गाय को कक्षा में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है। आईआईटी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ परिसर में ‘मानव बनाम जानवर के बीच के संघर्ष’ के मामले को देखने के लिए निदेशक ने एक समिति गठित की है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ समिति के सदस्य इस पर चर्चा कर रहे हैं और कोई भी कदम उठाने से पहले ये सदस्य बीएमसी, एनजीओ और पशु विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा करेंगे।’’ प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित वीडियो आईआईटी परिसर की ही है, इसकी वह पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

कैंपस के छात्र इन आवारा पशुओं से परेशान रहते हैं। 11 जुलाई को केरल के एक छात्र पर आईआईटी में प्रवेश करने के दौरान सांड़ों ने हमला कर दिया था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे इन दिनों अपनी पढ़ाई या फिर किसी नए आविष्कार को लेकर नहीं बल्कि क्लासरूम में गाय के पहुंच जाने को लेकर चर्चा में है। क्लासरूम में जब छात्र पढ़ रहे थे उसी दौरान वहां कहीं से एक गाय घुस आई, जिसको देखकर छात्र डर गए और इधर-उधर भागने लगे। अब आईआईटी बॉम्बे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्लासरूम में गाय के घुसने से छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। छात्र क्लास छोड़कर भागने लगे लेकिन गाय क्लास के अंदर टहलती रही। हालांकि कुछ देर बाद कॉलेज के कर्मचारियों ने आकर गाय को बाहर निकाल दिया।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रगाय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं