लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करना पड़ेगा भारी, होगी 5 साल की जेल; रेलवे ने दी चेतावनी

By अंजली चौहान | Updated: March 29, 2023 16:18 IST

तेलंगाना में विभिन्न स्थानों से वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव की कई घटनाओं के बाद यह चेतावनी आई है कि ऐसी घटना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देवंदे भारत ट्रेन पर हमला करने वालों के लिए रेलवे की चेतावनी वंदे भारत पर हमला करने वालों को होगी 5 साल जेल की सजा देश के कई हिस्सों में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की कई घटनाएं देखी गई है

तेलंगाना: केंद्र सरकार ने कई राज्यों में वंदे भारत ट्रेन की सुविधा शुरू की है। इस नई ट्रेन के आने से यात्रियों को काफी सहूलियत हुई है। हालांकि, इसके बाद भी कई ऐसी घटनाएं सामने आई है जब वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया।

ऐसे में इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को दक्षिण मध्य रेलवे ने जनता से वंदे भारत ट्रेन पर पथराव जैसी असामाजिक गतिविधियों में शमिल न होने की अपील की है क्योंकि अगर कोई ऐसा करता है तो उसे करीब 5 साल जेल की सजा भुगतनी होगी। 

दरअसल, तेलंगाना में विभिन्न स्थानों से वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव की कई घटनाओं के बाद यह चेतावनी आई है। एससीआर की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि काजीपेट, खम्मन, काजीपेट-भोंगिर और एलुरु-राजमुंदरी में हाल के दिनों में वंदे भारत ट्रेनों को बदमाशों ने निशाना बनाया और पत्थरबाजी की नौ घटनाएं हुई हैं। 

वंदे भारत पर पत्थराव की सजा 5 साल 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 के फरवरी महीने में इसके उद्घाटन के बाद से तेलंगाना, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगड़ और पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमले की घटना सामने आई थी।

दक्षिण मध्य रेलवे ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ट्रेनों पर पथराव एख आपराधिक अपराध है और अपराधियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसके अनुसार आरोपी को 5 साल जेल की सजा हो सकती है और उसे सलाखों के पीछे रहना होगा। 

गौरतलब है कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कई मामले दर्ज किए जाने के बाद अब तक इस अपराध में 39 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल की तैनाती 

इंडिया टुडे के मुताबिक, साउथ मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सी.आर. राकेश के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल कई तरह के उपाय कर रहा है। जैसे की लोगों में जागरूकता अभियान और पटरियों के पास के गांवों के सरपंचों के साथ बातचीत करके उन्हें जागरूक किया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि पथराव के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। 

बता दें कि 11 मार्च को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई थी। इस हमले में एक कोच की खिड़ी के शीशे टूट गए थे।

ऐसी ही कई और घटनाएं देश के अलग-अलग राज्यों से सामने आई है। ऐसे में रेलवे के इस कदम से इन घटनाओं को काबू करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। 

टॅग्स :Vande Bharat Expressभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

ज़रा हटकेVIDEO: पटरी पर गुटखा थूकने गया शख्स, पीछे से आग रही वंदे भारत; पल भर में गई जान

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?