लाइव न्यूज़ :

‘स्टिकी बम’: नये सिरे से एसओपी तैयार कर रहे हैं सुरक्षा बल

By भाषा | Updated: March 7, 2021 17:47 IST

Open in App

श्रीनगर, सात मार्च सुरक्षा बलों को संदेह है कि ‘स्टिकी बम’ घाटी में आ चुके हैं और उन्होंने इसी आशंका के चलते अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को नए सिरे से तैयार करना शुरू कर दिया है। सुरक्षा बलों ने साथ ही आम जनता को सलाह दी है कि वे अपने वाहनों को लावारिस न छोड़ें। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने पिछले महीने के बीच में हथियारों की एक खेप बरामद की थी जिसमें एक आईईडी शामिल था जिसके भीतर एक चुंबक लगा हुआ था जिसे किसी भी वाहन पर लगाया जा सकता था और टाइमर या रिमोट की मदद से विस्फोट किया जा सकता था।

चुंबक वाले आईईडी या ‘स्टिकी बम’ या चिपकाये जाने वाले आईईडी का सबसे अधिक इस्तेमाल युद्ध-प्रभावित अफगानिस्तान में किया गया है। अफगानिस्तान में तालिबान ने इन बमों का इस्तेमाल अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के खिलाफ किया है। वहीं इराक और सीरिया में आईएस के आतंकवादियों ने इसका इस्तेमाल सरकारी बलों के खिलाफ किया है।

इन बमों को पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों द्वारा ड्रोन की मदद से गिराया गया था। इन बमों को 14 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे जम्मू क्षेत्र के सांबा सेक्टर में बरामद किया गया था।

इसकी बरामदगी के तत्काल बाद सीमा पार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें इसके उपयोग और इसमें विस्फोट करने के तरीके के बारे में निर्देश दिए गए थे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को फिर से तैयार करने का प्रयास शुरू किया।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने, 'स्टिकी बम' की बरामदगी के बाद से आम लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन को लावारिस नहीं छोड़ें।

भारत में, 'स्टिकी बम' का इस्तेमाल संदिग्ध ईरानी आतंकवादियों द्वारा फरवरी 2012 में एक इजरायली राजनयिक की पत्नी को निशाना बनाने के लिए किया था।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब करीब दो साल पहले जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ने विस्फोटक से भरे वाहन को सुरक्षाबलों की एक बस से टकरा दिया था जिसमें हुए विस्फोट में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

इसके जवाब में, भारत ने सीमा पार स्थित आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमले किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी