लाइव न्यूज़ :

एसटीएफ ने मालवाहक वाहनों से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 4, 2021 10:40 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार अक्टूबर ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कटक जिले में मालवाहक वाहनों से चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद एसटीएफ की टीम ने रविवार को चौद्वार थाना क्षेत्र के गोपालपुर में अजय प्रधान उर्फ भुअन के गोदाम में छापा मारा और चुराया हुआ 37 टन हार्ड कोक, तीन टन चार्ज क्रोम, दो ट्रक, एक जेसीबी और दो मोटरसाइकिल जब्त की।

एसटीएफ ने एक बयान में कहा, “पुख्ता जानकारी के आधार पर कटक जिले के गोपालपुर में एसटीएफ द्वारा माल चोरी के पुराने अपराधी भुअन उर्फ अजय प्रधान के गोदाम पर छापा मारा गया।”

एसटीएफ ने कहा कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि ये लोग गोदाम में इस माल के रखे होने के बारे में कोई वैध दस्तावेज या कारण नहीं बता सके। इस संबंध में चौद्वार पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज