लाइव न्यूज़ :

मुंबई में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण

By भाषा | Updated: January 23, 2021 20:43 IST

Open in App

मुंबई, 23 जनवरी मुंबई के कोलाबा इलाके में शनिवार को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 95वीं जंयती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ठाकरे के पुत्र एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके चचेरे भाई एवं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे, राकांपा प्रमुख शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट भी मौजूद रहे।

बाल ठाकरे की यह प्रतिमा दक्षिण मुंबई के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय और छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय के बीच व्यस्त चौराहे पर स्थापित की गई है।

उद्धव ठाकरे ने अपने पिता को याद करते हुए कहा, '' प्रत्येक शिवसैनिक की तरह मेरे लिए भी यह अविस्मरणीय पल है। कुछ क्षण ऐसे होते हैं जब आपके पास आभार व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं और मुझे लगता है कि आज वही दिन है। व्यक्तिगत स्तर पर बालासाहेब के सभी राजनीतिक दलों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रहे।''

उद्धव के बेटे एवं राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी इस कार्यक्रम के अवसर पर अपने दादा बाल ठाकरे को याद करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण पल करार दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिमा बनाने वाले कलाकार शशिकांत वाडके की भी प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो