लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने हिन्दू आतंकवाद को लेकर कहा- हिन्दू टेरर का बयान सुशील कुमार शिंदे का था न कि मेरा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2019 16:00 IST

राज कुमार सिंह ने कहा है कि इनके कोयला घोटाले में सचिव को सजा हो गई और कोयला मंत्री साफ बच निकले. बोफोर्स मामले में भी यही हुआ.

Open in App

केंद्रीय मंत्री व देश के पूर्व गृह सचिव आर के सिंह ने हिन्दू आतंकवाद को लेकर अपने उपर लगे आरोपों की सफाई देते हुए कहा है कि 'हिन्दू टेरर' का बयान तत्कालीन केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का था न की मेरा. आरा से भाजपा सांसद ने दावा किया है कि इस बयान का विरोध होने पर बाद में शिंदे जी ने इसके लिए माफी भी मांगी थी.

उन्होंने कहा कि तब मैं देश का गृह सचिव था. उन्होंने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुअ कहा कि तथ्यों को तोड-मरोड कर पेश करना कांग्रेस की पुरानी आदत है. कांग्रेस के लोगों की आदत है कि वो खुद गलत करते हैं और पकड़े जाने पर अधिकारियों के ऊपर डाल देते हैं.

राज कुमार सिंह ने कहा है कि इनके कोयला घोटाले में सचिव को सजा हो गई और कोयला मंत्री साफ बच निकले. बोफोर्स मामले में भी यही हुआ. आरा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि हिन्दू आतंकवाद का बयान भी कांग्रेसी मंत्री शिंदे ने दिया था, जिसे अब मेरे ऊपर थोपने की कोशिश की जा रही है. 

उल्लेखनीय है कि आर के सिंह के खिलाफ पुराने अखबारों की कटिंग और फोटो शॉप्ड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्हें लगातार घेरने की कोशिश की जा रही है. राजकुमार सिंह आरा से भाजपा के प्रत्याशी हैं, जहां उनका मुकाबला भाकपा-माले के उम्मीदवार राजू यादव से है. राजू यादव को महागठबंधन का भी समर्थन प्राप्त है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर