लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाने के आरोप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 15:05 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 30 दिसंबर अमेठी में एक दलित किशोरी से मारपीट और छेड़खानी के मामले के विरोध में प्रदर्शन करने और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाने के आरोप में बृहस्पतिवार को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि बिना अनुमति प्रदर्शन करने और माहौल खराब करने के आरोप में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया गया है।

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय दलित लड़की के साथ मारपीट का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को राज्य सरकार को चेतावनी दी थी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमेठी में प्रदर्शन किया और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए।

अमेठी के रामलीला मैदान से अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में शुरू हुआ प्रदर्शन राजीव गांधी तिराहे पर समाप्त हुआ। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने 29 दिसंबर को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर मामले के आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन करेगी।

पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज करके राहुल सोनी, सूरज सोनी और शुभम गुप्ता नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो