लाइव न्यूज़ :

Space Start-up Pixels: छह हाइपर-स्पेक्ट्रल उपग्रह लॉन्च करने की योजना, आखिर क्या है और कैसे करेगा काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2024 09:47 IST

Space Start-up Pixels: पांच मीटर के रिजॉल्यूशन हाइपर-स्पेक्ट्रल इमेजरी के साथ पृथ्वी पर बेहतर तरीके से नजर रख सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में अपनी उपग्रह निर्माण इकाई मेगा पिक्सल की शुरुआत की है।40 उपग्रहों को इकट्ठा, एकीकृत और परीक्षण कर सकती है।परीक्षण तक का समय छह महीने का होता है।

Space Start-up Pixels: बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष स्टार्ट-अप पिक्सल ने जून से छोटे घरेलू उपग्रहों-फायरफ्लाइज की एक शृंखला लॉन्च करने की योजना बनाई है, जो अपने पांच मीटर के रिजॉल्यूशन हाइपर-स्पेक्ट्रल इमेजरी के साथ पृथ्वी पर बेहतर तरीके से नजर रख सकेगा।

अंतरिक्ष क्षेत्र में आगे बढ़ने के उद्देश्य से पिक्सल ने हाल में बेंगलुरु में अपनी उपग्रह निर्माण इकाई मेगा पिक्सल की शुरुआत की है, जहां यह हर साल 100 किलोग्राम वजन वाले 40 उपग्रहों को इकट्ठा, एकीकृत और परीक्षण कर सकती है। पिक्सल के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अवैस अहमद ने बताया, ‘‘यदि आप 100-किलोग्राम के छोटे उपग्रहों को देखें, जो वाणिज्यिक व्यवहार्यता के संदर्भ में बहुत सारे काम करने में सक्षम हैं, तो हम उनमें से 20 पर एक ही समय में काम कर सकते हैं।

उन्हें तैयार करने से लेकर परीक्षण तक का समय छह महीने का होता है। इससे यह संख्या हर साल 40 हो जाती है।’’ अहमद ने कहा कि पिक्सल का लक्ष्य जून से फायरफ्लाइज नामक 100 किलोग्राम के छह उपग्रहों को लॉन्च करना है और पांच मीटर स्थानिक रिजॉल्यूशन पर 250 से अधिक स्पेक्ट्रल बैंड में निगरानी करने के लिए अगले साल 12 अन्य उपग्रह जोड़ना है।

अहमद ने कहा कि पांच मीटर की दूरी पर फायरफ्लाइज का रिजॉल्यूशन प्रदर्शन उपग्रहों शकुंतला और आनंद से बेहतर है, जिन्हें पिक्सल ने क्रमशः 2022 में स्पेसएक्स और पीएसएलवी रॉकेट पर लॉन्च किया था। बेंगलुरु में उपग्रह निर्माण सुविधा का उद्घाटन 15 जनवरी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ द्वारा किया गया।

यह केंद्र 30,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला है। इसमें आईएसओ क्लास सात और आईएसओ क्लास आठ के दो अत्याधुनिक आधुनिक कक्ष शामिल हैं। इसमें उन्नत कैमरा एकीकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स अनुसंधान और विकास तथा इलेक्ट्रिकल असेंबली के लिए प्रयोगशालाएं भी हैं।

इसके अलावा यांत्रिक कार्यशाला, मिशन नियंत्रण कक्ष और कार्यालय की भी सुविधा है जहां एक साथ 200 से अधिक कर्मचारी रह सकते हैं। अहमद ने कहा, ‘‘यह सुविधा हमें एक जगह उपग्रहों को इकट्ठा करने, निर्माण करने और परीक्षण करने में सक्षम बनाती है। जिसका अर्थ है कि हम कार्यक्रम को नियंत्रित कर सकते हैं। हम ऐसा करने के लिए किसी बाहरी पर निर्भर हुए बिना तेजी से काम कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जितनी तेजी से हम अपने और अपने कुछ अन्य ग्राहकों के लिए उपग्रह बना सकते हैं, उतनी ही तेजी से हम इसे चालू कर सकते हैं। वह गति हमें आगे बढ़ाती रहेगी।’’ पिक्सल ने पिछले साल गूगल, लाइटस्पीड और अन्य निवेशकों से सीरीज बी वित्त पोषण में 3.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए थे। 2018 में अपनी स्थापना के बाद से अब तक इसने 7.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं।

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर