लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मिशन इंद्रधनुष-3 के पहले चरण की शुरुआत

By भाषा | Updated: February 22, 2021 12:31 IST

Open in App

जयपुर, 22 फरवरी राजस्थान में सघन मिशन इन्द्रधनुष-3 का पहला चरण सोमवार से शुरू हुआ, जिसके तहत गर्भवतियों व दो वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सोमवार को भीलवाड़ा के न्यू बापू नगर सामुदायिक भवन में राज्य स्तरीय समारोह में टीकाकरण के इस विशेष अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ व पूर्व मंत्री हरि शर्मा भी मौजद थे, जिन्होंने इस अभियान से जुड़े दो पोस्टर का विमोचन किया।

एक प्रवक्ता के अनुसार केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार दो चरणों में यह अभियान 15-15 दिन चलेगा। नियमित टीकाकरण से वंचित रह रहे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके निःशुल्क लगाये जायेंगे। सघन मिशन इन्द्रधनुष-3 अभियान के पहले चरण में राज्य के 24 जिलों को शामिल किया गया है व इन जिलों में कुल 3,963 टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे।

चिकित्सा व स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि दो साल तक के 23,980 बच्चों व 6,268 गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके लगाकर प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण गत महीनों में टीकाकरण कराने से वंचित रहे बच्चे व गर्भवती महिलाओं को भी सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के इन चरणों में आवश्यक टीके लगाये जायेंगे।

महाजन ने बताया कि अभियान के पहले चरण के तहत 24 जिलों अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सीकर, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, गंगानगर, हनुमानगढ, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनूं, जोधपुर, टोंक व उदयपुर के चयनित ग्राम, ढ़ाणियों एवं शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण सत्रों का आयोजन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर