लाइव न्यूज़ :

सशर्त जमानत मिलने के बाद करीमनगर जेल से रिहा हुए तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, आधी रात घर से उठा ले गई थी पुलिस

By अनिल शर्मा | Updated: April 7, 2023 10:40 IST

अदालत ने आदेश दिया कि तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे न ही सबूतों से छेड़छाड़ करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने बंदी संजय को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। बंदी संजय कुमार को बुधवार की दरम्यानी रात पुलिस ने करीमनगर में उनके आवास से हिरासत में लिया था।बंदी के गिरफ्तार किए जाने के बाद पार्टी नेताओं ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

हैदराबादः स्थानीय अदालत द्वारा हिंदी एसएससी पेपर लीक मामले में सशर्त जमानद दिए जाने के बाद तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार शुक्रवार करीमनगर जेल से रिहा हो गए। हनमकोंडा जिले के प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने बंदी संजय को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानदारों की शर्त पर जमानत दी। अदालत ने आदेश दिया कि तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे न ही सबूतों से छेड़छाड़ करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंदी को तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीमनगर में उनके आवास से हिरासत में लिया था। बंदी के गिरफ्तार किए जाने के बाद पार्टी नेताओं ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

एसएससी का एक प्रश्नपत्र एक ‘इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप’ के विभिन्न समूहों पर प्रसारित होने के मामले में गिरफ्तार संजय कुमार और तीन अन्य को बुधवार को हनमकोंडा की स्थानीय अदालत ने 19 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और उन्हें करीमनगर की जले में रखा था।

संजय कुमार ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी जिसे अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बृहस्पतिवार रात को मंजूर कर लिया। बंदी संजय को 20,000 रुपये देने पर जमानत दे दी गई है। वहीं वारंगल पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और क्योंकि परीक्षा की प्रक्रिया चल रही है वे इस प्रक्रिया को बधित कर सकते हैं। पुलिस ने अदालत में अर्जी देकर मामले में आगे की जांच के लिए संजय कुमार और तीन अन्य आरोपियों की तीन दिन की हिरासत मांगी थी। हालांकि, अदालत ने पुलिस की अर्जी पर सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।

टॅग्स :Bandi Sanjay KumarTelangana
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारततेलंगाना में इंजीनियरों को 7 लाख रुपये, सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये महीने, राज्य सरकार ने सैलरी स्ट्रक्चर में किया बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम