लाइव न्यूज़ :

इतना ठीक है या और अच्छे दिन चाहिए?: '150 तक जाएगा पेट्रोल का भाव!' खबर साझा कर बोले श्रीनिवास

By अनिल शर्मा | Updated: October 30, 2021 15:20 IST

श्रीनिवास बी.वी. ने ट्विटर पर एक अखबार की खबर साझा की है जिसमें लिखा है, "₹150 तक जाएगा पेट्रोल का भाव!" श्रीनिवास ने ट्वीट किया, "इतना ठीक रहेगा या और अच्छे दिन चाहिए?"

Open in App
ठळक मुद्देदेश में लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की दरें बढ़ाई गई हैंनई दिल्ली में पेट्रोल 108.99 रुपये और डीजल 97.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है

दिल्लीः पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना इजाफा हो रहा है। त्योहारों में आम आदमी की जेब और ढीली हो रही है। आज फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। वहीं एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक पेट्रोल के भाव 150 रुपए तक जा सकते हैं। इसकी कटिंग को ट्विटर पर साझा कर यूथ कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बी.वी. ने तंज लहजे में कहा कि इतना ठीक है या और अच्छे दिन चाहिए।

श्रीनिवास बी.वी. ने ट्विटर पर एक अखबार की खबर साझा की है जिसमें लिखा है, "₹150 तक जाएगा पेट्रोल का भाव!" श्रीनिवास ने ट्वीट किया, "इतना ठीक रहेगा या और अच्छे दिन चाहिए?" श्रीनिवास ने एक और तस्वीर साझा की है जिसमें पेट्रोल भरने वाली मशीन में पेट्रोल का भाव 120 रुपया प्रति लीटर दिखा रहा है। इस तस्वीर को साझ करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा- मोदीजी जाने वाले हैं और अच्छे दिन आने वाले हैं।

गौरतलब है कि देश में लगातार चौथे दिन दरें बढ़ाए जाने के बाद पेट्रोल व डीजल के दाम शनिवार को नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। 30 अक्टूबर को जारी तेल के नए दाम के मुताबिक देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 108.99 रुपये और डीजल 97.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35-35 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 114.81 रुपये और डीजल 105.86 रुपये प्रति लीटर हुआ है।

टॅग्स :Srinivas BVडीजल का भावमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज की रेट लिस्ट, 17 मई को ये हैं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल