लाइव न्यूज़ :

28 मार्च से ‘श्री रामायण एक्सप्रेस’ चलेगी, भगवान राम से जुड़ी ऐतिहासिक स्थल का दौरा, जानिए किराया और शेड्यूल

By भाषा | Updated: February 19, 2020 20:03 IST

‘श्री रामायण एक्सप्रेस’ में 10 कोच होंगे जिसमें पांच स्लीपर क्लास के गैर-वातानूकूलित कोच और पांच एसी के 3 टीयर कोच होंगे। आईआरसीटीसी के अनुसार बुकिंग पूरी तरह से पहले आओ पहले पाओ के अनुसार होगी। इस योजना के तहत एक ऐसी ही पर्यटक ट्रेन पिछले साल केवल स्लीपर श्रेणी के डिब्बों के साथ शुरू की गई थी जिसे जबरदस्त सफलता मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देआम जनता की प्रतिक्रिया ऐसी थी कि सभी उपलब्ध सीटों को केवल सात दिनों में बुक कर लिया गया था।श्री रामायण एक्सप्रेस 28 मार्च से दिल्ली से शुरू होगी।

भगवान राम से जुड़े स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए रेलवे 28 मार्च से विशेष पर्यटक ट्रेन चलाएगा। आईआरसीटीसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

‘श्री रामायण एक्सप्रेस’ में 10 कोच होंगे जिसमें पांच स्लीपर क्लास के गैर-वातानूकूलित कोच और पांच एसी के 3 टीयर कोच होंगे। आईआरसीटीसी के अनुसार बुकिंग पूरी तरह से पहले आओ पहले पाओ के अनुसार होगी। इस योजना के तहत एक ऐसी ही पर्यटक ट्रेन पिछले साल केवल स्लीपर श्रेणी के डिब्बों के साथ शुरू की गई थी जिसे जबरदस्त सफलता मिली थी।

आम जनता की प्रतिक्रिया ऐसी थी कि सभी उपलब्ध सीटों को केवल सात दिनों में बुक कर लिया गया था। श्री रामायण एक्सप्रेस 28 मार्च से दिल्ली से शुरू होगी। इच्छुक पर्यटक दिल्ली से सफदरजंग, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ से ट्रेन में चढ़ सकते हैं।

इस ट्रेन की 16 रातों-17 दिनों की यात्रा में यात्री भगवान राम से जुड़े सभी पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगे जिन्हें 'भारत का रामायण सर्किट' भी कहा जाता है। इस यात्रा में अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी, नंदीग्राम में भारत मंदिर, सीतामढ़ी (बिहार) में सीता माता मंदिर, जनकपुर (नेपाल), वाराणसी में तुलसी मानस मंदिर और संकट मोचन मंदिर, सीतामढ़ी(उप्र) में सीतामढ़ी स्थल, प्रयाग में त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर में श्रृंगी ऋषि मंदिर, चित्रकूट में रामघाट और सती अनुसुइया मंदिर, नासिक में पंचवटी, हंपी में अंजनाद्री हिल और रामेश्वरम में ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर शामिल हैं।

इच्छुक पर्यटक 16,065 रुपये प्रति व्यक्ति की लागत पर स्लीपर श्रेणी पैकेज का विकल्प चुन सकते हैं जबकि वातानूकलित श्रेणी के लिए प्रति व्यक्ति 26,775 रुपये देने होंगे। इसके अलावा भारतीय रामायण सर्किट के साथ श्रीलंका के रामायण सर्किट के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के लिए सीमित 40 सीटों के साथ श्रीलंका में एक अतिरिक्त यात्रा की योजना भी शुरू की गई है।

इन दोनों सर्किटों में यात्रा करने के इच्छुक लोगों को चेन्नई में 11 अप्रैल को रामायण एक्सप्रेस टूरिस्ट ट्रेन से उतर कर श्रीलंकाई एयरलाइंस से इकोनॉमी क्लास में कोलंबो ले जाया जाएगा। पर्यटकों को श्रीलंका में कैंडी, नुवारा एलिया और नेगोमबो में तीन रात ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

इस श्रीलंकाई यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 37,800 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। यात्रा के इस चरण में मुन्नेश्वरम में सीता माता मंदिर, अशोक वाटिका, विभीषण मंदिर और प्रसिद्ध शिव मंदिर और बहुत कुछ शामिल हैं। वापसी की यात्रा की व्यवस्था कोलंबो से दिल्ली के लिए इकोनॉमी क्लास में की जाएगी। आईआरसीटीसी ने कहा कि पर्यटक 15 अप्रैल को दिल्ली पहुंचेंगे। 

टॅग्स :दिल्लीभारतीय रेलउत्तर प्रदेशश्रीलंकाबिहारअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो