लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार का ऐलान, झीरम घाटी में मारे गए नेताओं के नाम से दिए जाएंगे खेल पुरस्कार

By भाषा | Updated: August 30, 2019 06:06 IST

छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर क्षेत्र के झीरम घाटी में 25 मई 2013 को विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया था। इस हमले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में झीरम घाटी हमले में मारे गए नेताओं के नाम से खेल पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान राज्य में जल्द ही 55 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा भी की।

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में झीरम घाटी हमले में मारे गए नेताओं के नाम से खेल पुरस्कार देने की घोषणा की है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य खेल अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झीरम घाटी हमले में मारे गए नेताओं के नाम से भी खेल पुरस्कार दिए जाएंगे।

राज्य के बस्तर क्षेत्र के झीरम घाटी में 25 मई 2013 को विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया था। इस हमले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान राज्य में जल्द ही 55 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा भी की। बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को एक करोड़ छह लाख रुपए पुरस्कार राशि, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि खेल और कला ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें जीवन के शुरुआती दौर से ही प्रसिद्धि मिलती है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता मिलने पर देश और प्रदेश गौरवान्वित होता है।

उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण और खेल अकादमी की स्थापना की जाएगी। अकादमी में खिलाड़ियों के ठहरने, प्रशिक्षण के अलावा उनकी शिक्षा का भी इंतजाम होगा। सरकार खेलों को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए