लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे की बिरयानी में निकली मकड़ी, यात्री की शिकायत पर मंत्रालय ने खेद जताया

By गुणातीत ओझा | Updated: February 22, 2020 15:43 IST

रेल यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी की ओर से दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता हमेशा सवालों के घेरे में रहती है। नया मामला शुक्रवार को शेषाद्री एक्सप्रेस में दिए गए खाने में सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे की बिरयानी में निकली मकड़ी, यात्री ने रेलवे मंत्रालय से की शिकायतशेषाद्री एक्सप्रेस में दिए गए खाने में सामने आया मकड़ी निकलने का मामलाट्रेन में सुनवाई न होने पर यात्री ने रेल मंत्रालय और रेल मंत्री को ट्वीट कर की शिकायत

भारतीय रेलवे के खाने की गुणवत्ता पर रह-रहकर बहस होती रहती है। कभी खाने में छिपकली तो कभी कॉकरोच की खबरें अकसर सुनने को मिलती है। इस बार एक यात्री ने रेलवे की बिरयानी में मकड़ी मिलने की शिकायत की है। यात्री ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर शिकायत की थी। शिकायत पर रेलवे ने खेद जताते हुए पीएनआर और अन्य डीटेल्स यात्री से मांगे हैं। 

खाने में मकड़ी मिलने का मामला बीते शुक्रवार को शेषाद्री एक्सप्रेस में सामने आया है। मितेश सुराणा नाम के यात्री ने बिरयानी में दिख रही मकड़ी की तस्वीर ट्वीट करते हुए रेल मंत्रालय से शिकायत की। शिकायत के करीब 10 मिनट बाद ही रेल मंत्रालय की ओर से इस पर खेद जताया गया। रेलवे सेवा की ओर से किए गए जवाबी ट्वीट में मंत्रालय ने मितेश से कार्रवाई के लिए पीएनआर नंबर समेत कई आवश्यक जानकारी मांगी। 

यात्री मितेश ने अपने ट्वीट में बताया था कि आईआरसीटीसी की ओर से परोसी गई बिरयानी में  मकड़ी निकलने की शिकायत जब उन्होंने पेंट्री कार के प्रबंधक से की तो सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने तस्वीर के साथ रेल मंत्री, रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी को टैग करते हुए शिकायत की।

टॅग्स :ट्विटरआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए