लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट की अहमदाबाद से गुवाहाटी की उड़ान में दो यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: May 28, 2020 04:36 IST

इससे पहले, मंगलवार को इंडिगो ने कहा था कि 25 मई की शाम को उसकी चेन्नई से कोयंबटूर की उड़ान में सवार एक मुसाफिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएअर इंडिया ने बुधवार को बताया कि एलायंस एयर की राष्ट्रीय राजधानी से लुधियाना की उड़ान में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद चालक दल के पांच सदस्यों समेत कुल 41 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है। 

नयी दिल्ली: स्पाइसजेट की अहमदाबाद से दिल्ली होते हुए गुवाहाटी जाने वाली उड़ान में सोमवार को दो यात्री कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। एयरलाइन ने बुधवार को यह जानकारी दी। करीब दो महीने के अंतराल के बाद देश में घरेलू यात्री उड़ानें सोमवार से ही शुरू की गई थीं।

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अहमदाबाद से गुवाहाटी के लिए स्पाइसजेट की उड़ान में 25 मई को यात्रा करने वाले दो यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इन यात्रियों ने एसजी-8194 (अहमदाबाद-दिल्ली) और एसजी-8152 (दिल्ली-गुवाहाटी) में यात्रा की थी।’’ एयरलाइन ने कहा, '' गुवाहाटी पहुंचने के बाद यात्रियों के नमूनों की जांच की गई थी और इन्हें पृथक-वास में रखा गया था।

जांच रिपोर्ट 27 मई को आयी। चालक दल को पृथक-वास में भेजा गया है और स्पाइसजेट सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग स्थापित करके उन यात्रियों को सूचित कर रही है, जिन्होंने इन लोगों के साथ यात्रा की थी।'' इससे पहले, मंगलवार को इंडिगो ने कहा था कि 25 मई की शाम को उसकी चेन्नई से कोयंबटूर की उड़ान में सवार एक मुसाफिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

एअर इंडिया ने बुधवार को बताया कि एलायंस एयर की राष्ट्रीय राजधानी से लुधियाना की उड़ान में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद चालक दल के पांच सदस्यों समेत कुल 41 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है। 

टॅग्स :स्पाइसजेटइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया