लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 2, 2022 09:41 IST

विमानन कंपनी स्पाइसजेट का एक विमान शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लौट आया है। यह विमान दिल्ली से जबलपुर जा रहा था, लेकिन विमान चालक दल ने उड़ान के दौरान केबिन में धुआं देखा, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली हवाई अड्डे पर कराई गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से जबलपुर जाने वाला एक स्पाइसजेट विमान शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लौटा।विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।

नई दिल्ली: दिल्ली से जबलपुर जाने वाला एक स्पाइसजेट विमान शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लौट आया है। दरअसल, विमान चालक दल ने उड़ान के दौरान केबिन में धुआं देखा, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली हवाई अड्डे पर कराई गई। विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने स्पाइसजेट के प्रवक्ता के हवाले से जानकारी दी।

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब स्पाइसजेट के विमान की इस तरह लैंडिंग कराई गई हो। इससे पहले पटना से रविवार (19 जून) को दिल्ली जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान में सवार 185 लोग उस समय बाल-बाल बचे थे, जब उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान में आग लग गई और उसे कुछ ही मिनट बाद आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।

विमानन कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा था, "विमान सुरक्षित ढंग से पटना में उतरा और यात्री सकुशल विमान से बाहर आ गए। बाद में निरीक्षण के दौरान पता चला कि पंखे के तीन ब्लेड पक्षी की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गए थे।" डीजीसीए अधिकारी के मुताबिक, रविवार को एक अन्य घटना में जबलपुर जा रही स्पाइसजेट की उड़ान को "दबाव" की समस्या के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। 

उन्होंने बताया था कि शुरुआत में उड़ान भरने के दौरान चालक दल के सदस्य ने देखा कि कैबिन की ऊंचाई में वृद्धि के साथ दबाव में अंतर नहीं बन रहा था। हालांकि, अधिकारी ने स्पष्ट किया था कि यह विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतरा।

(भाषा इनपुट के साथ) 
टॅग्स :स्पाइसजेटदिल्लीजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील