लाइव न्यूज़ :

वेतन कटौती को लेकर स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने हड़ताल की, काम पर लौटे

By भाषा | Updated: September 3, 2021 15:15 IST

Open in App

स्पाइसजेट विमानन कंपनी के कर्मचारियों के एक वर्ग ने वेतन में कटौती के मुद्दे को लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह हड़ताल की और बाद में कंपनी के अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद वे काम पर लौट गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस मसले के बारे में पूछे जाने पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर कंपनी की विमानन सेवा सुचारु रूप से चल रही है। प्रवक्ता ने कहा, “दिल्ली हवाई अड्डे पर कार्यरत कर्मचारियों का एक वर्ग कुछ मुद्दों को लेकर असंतुष्ट था और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के बाद इसे सुलझा लिया गया है।” उन्होंने कहा कि मसला सुलझा लिया गया है और कर्मचारी काम पर लौट आये हैं। सूत्रों ने बताया कि वेतन में कटौती को लेकर हड़ताल करने वाले कर्मचारियों की प्रबंधन से बात हुई है। कोविड-19 के कारण यात्रा पर प्रतिबंध के चलते स्पाइसजेट को वित्तीय घाटा उठाना पड़ रहा है, इसलिए कंपनी ने 2020 से अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

ज़रा हटकेWATCH: काठमांडू जाने के लिए स्पाइसजेट विमान में चढ़ें यात्री, बिना AC के बैठने को मजबूर; तकनीकी खराबी के चलते एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

भारतकैमरे में स्पाइसजेट कर्मचारी पर हमला करते अधिकारी के पकड़े जाने के बाद भारतीय सेना का आया बयान, कहा - सभी आरोपों को....

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए