लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट की दुबई-मदुरै उड़ान में देरी, विमान के अगले पहिए में खराबी, 24 दिन में 9वीं घटना, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2022 16:32 IST

डीजीसीए ने छह जुलाई को 19 जून से तब तक विमान में तकनीकी खामी की घटित आठ घटनाओं पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उड्डयन नियामक ने कहा था कि सस्ती सेवा प्रदाता कंपनी सुरक्षित, प्रभावी और विश्वसनीय हवाई सेवा मुहैया कराने में ‘‘असफल’’रही है।

Open in App
ठळक मुद्देस्पाइसजेट में गत 24 दिनों में विमान में तकनीकी खामी आने की नौवीं घटना है।मंगलुरु-दुबई उड़ान का परिचालन किया जा रहा था। इंजीनियर ने निरीक्षण किया और पाया कि अगले पहिए सामान्य से अधिक दबे हुए हैं।

नई दिल्लीः स्पाइसजेट की दुबई-मदुरै उड़ान में सोमवार को बोइंग बी 737 विमान के अगले पहिए के ठीक से काम नहीं करने की वजह से देरी हुई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की घटना स्पाइसजेट में गत 24 दिनों में विमान में तकनीकी खामी आने की नौवीं घटना है।

डीजीसीए ने छह जुलाई को 19 जून से तब तक विमान में तकनीकी खामी की घटित आठ घटनाओं पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उड्डयन नियामक ने कहा था कि सस्ती सेवा प्रदाता कंपनी सुरक्षित, प्रभावी और विश्वसनीय हवाई सेवा मुहैया कराने में ‘‘असफल’’रही है।

डीजीसीए अधिकारी ने रेखांकित किया कि सोमवार को बोइंग बी 737 मैक्स विमान जिसका पंजीकरण संख्या वीटी-एसजेडके है, से मंगलुरु-दुबई उड़ान का परिचालन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि विमान के उतरने के बाद इंजीनियर ने निरीक्षण किया और पाया कि अगले पहिए सामान्य से अधिक दबे हुए हैं।

अधिकारियों ने रेखांकित किया कि इंजीनियर ने इसके बाद विमान के उड़ान भरने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि विमानन कंपनी ने दूसरा विमान मुंबई से दुबई के लिए रवाना किया ताकि उससे दुबई-मदुरै की उड़ान का परिचालन किया जा सके।

इस मामले पर स्पाइजेट के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘11 जुलाई 2022 को स्पाइजेट की उड़ान संख्या एसजी23 जिसका परिचालन दुबई से मदुरै के लिए होता है, में आखिरी समय में तकनीकी खामी की वजह से देरी हुई। यात्रियों को भारत लाने के लिए तत्काल वैकल्पिक विमान को भेजा गया।’’ प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ किसी भी विमानन कंपनी की उड़ानों में देरी हो सकती है। विमान में सुरक्षा खामी संबंधी कोई घटना नहीं हुई।’’

टॅग्स :स्पाइसजेटदुबईकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष