लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट सभी कर्मचारियों के वेतन में करेगी 10 से 30 प्रतिशत तक की कटौती, कहा- मुश्किल हालात में कंपनी कुछ कड़े फैसले लेने के लिए मजबूर

By भाषा | Updated: March 31, 2020 15:52 IST

एयरलाइन ने मंगलवार को कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा गया है, ‘‘दुर्भाग्य से स्पाइसजेट उस स्थिति से निपटने में बहुत अधिक सक्षम नहीं है, जिसने दुनिया भर में विमानन कंपनियों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देएयरलाइन की तरफ से कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा गया है, ‘यह बहुत कठिन समय हैं और असाधारण चुनौतियों से मुकाबले के लिए समुचित और असाधारण उपाए समय की मांग हैं।’’स्पाइसजेट ने कहा कि ज्यादातर भारतीय विमानन कंपनियां पहले ही अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की घोषणा कर चुकी हैं।

मुंबई: विमानन कंपनी स्पाइसजेट मार्च में अपने सभी कर्मचारियों के वेतन में 10-30 प्रतिशत तक कटौती करेगी, जबकि कंपनी के चेयरमैन अजय सिंह को मिलने वाली धनराशि में सबसे अधिक 30 प्रतिशत कटौती होगी। एयरलाइन ने मंगलवार को कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में यह बात कही।ईमेल में कहा गया है, ‘‘स्पाइसजेट प्रबंधन ने मार्च में सभी कर्मचारियों के वेतन में 10-30 प्रतिशत के बीच कटौती करने का फैसला किया है। हमारे अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (अजय सिंह) ने 30 प्रतिशत की उच्चतम कटौती का विकल्प चुना है।’’ दूसरी विमानन कंपनियां इंडिगो और गोएयर पहले ही इस तरह के कदम की घोषणा कर चुकी हैं।ईमेल में कहा गया है, ‘‘यह बहुत कठिन समय हैं और असाधारण चुनौतियों से मुकाबले के लिए समुचित और असाधारण उपाए समय की मांग हैं।’’ स्पाइसजेट ने कहा कि ज्यादातर भारतीय विमानन कंपनियां पहले ही अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की घोषणा कर चुकी हैं।ईमेल में आगे कहा गया है, ‘‘दुर्भाग्य से स्पाइसजेट उस स्थिति से निपटने में बहुत अधिक सक्षम नहीं है, जिसने दुनिया भर में विमानन कंपनियों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।’’ ईमेल में कहा गया है कि इन मुश्किल हालात में कंपनी कुछ कड़े फैसले लेने के लिए मजबूर है और इससे कठिन समय को पार करने में मदद मिलेगी।

टॅग्स :स्पाइसजेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

ज़रा हटकेWATCH: काठमांडू जाने के लिए स्पाइसजेट विमान में चढ़ें यात्री, बिना AC के बैठने को मजबूर; तकनीकी खराबी के चलते एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

भारतकैमरे में स्पाइसजेट कर्मचारी पर हमला करते अधिकारी के पकड़े जाने के बाद भारतीय सेना का आया बयान, कहा - सभी आरोपों को....

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?