लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: स्पाइसजेट विमान ने ‘एयरोब्रिज’ पर घंटों कराया यात्रियों को इंतेजार, मांगने पर भी बुजुर्गों को नहीं मिला पानी- दावा

By आजाद खान | Updated: January 12, 2023 12:26 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ यात्री ‘एयरोब्रिज’ पर खड़े है और वे अधिकारी से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है। यही नहीं उन्हें वीडियो में कथित तौर पर अधिकारियों से पानी भी मांगते हुए देखे गए है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर स्पाइसजेट के यात्रियों का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यह दावा किया गया है कि स्पाइसजेट ने यात्रियों को घंटों तक ‘एयरोब्रिज’ पर ही इंतेजार करवाया है। यही नहीं बुजुर्ग यात्रियों द्वारा पानी मागे जाने पर भी पानी नहीं देने का दावा किया गया है।

मुंबई: बेंगलुरु जाने वाले स्पाइसजेट विमान के यात्रियों को मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे के ‘एयरोब्रिज’ पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा है। हालांकि विमानन कंपनी ने कहा है कि मौसम की गड़बड़ी के कारण उड़ान में देरी हुई जिससे चालक दल के सदस्यों की ड्यूटी की समय सीमा अधिक हो गई है। 

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सौमिल अग्रवाल नामक एक ट्रैवल व्लॉगर द्वारा इसकी पूरी जानकारी दी गई है। जारी वीडियो में बुजुर्ग लोकों के लिए पानी भी मांगते हुए देखा गया है लेकिन यह दावा किया गया है कि उन्हें पानी नहीं दी गई है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में ट्रैवल व्लॉगर ने बताया है कि कैसे यात्रियों को घंटों इंतेजार कराया गया है। जारी वीडियो में सौमिल अग्रवाल को गुस्से में भी देखा गया है और वे क्लिप के जरिए अपने साथ और अन्य यात्रियों की भी परेशानी बता रहे है। 

यही नहीं सौमिल अग्रवाल द्वारा जारी वीडियो में यात्रियों को अधिकारियों से नाराजगी भी जाहिर करते हुए देखा गया है। ऐसे में अंत में काफी देर के बाद फ्लाइट आती है और क्लिप में फ्लाइट की भी फुटेज दिए गए है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि विमान के एक यात्री व  ट्रैवल व्लॉगर ने ‘एयरोब्रिज’ पर इंतजार कर रहे कई सह-यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में कुछ यात्रियों को पानी मांगते हुए सुना जा सकता है। यह घटना स्पाइसजेट की दिल्ली-बेंगलुरु उड़ान एसजी 8133 के यात्रियों के साथ हुई है। 

इस पर बोलते हुए स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि दूसरी आने वाली उड़ान से चालक दल की व्यवस्था की गई है। बयान के अनुसार, चूंकि यात्रियों ने सुरक्षा जांच पूरी कर ली थी इसलिए उनसे ‘एयरोब्रिज’ पर इंतजार करने का अनुरोध किया गया। गौरतलब है कि ‘एयरोब्रिज’ हवाई अड्डा के टर्मिनल से विमान को जोड़ने वाले पुल की तरह काम करते हैं। 

आजकल कई एयरलाइन है गलत कारणों से है चर्चा में

गौर करने वाली बात यह है कि केवल स्पाइसजेट ही नहीं बल्कि कई और एयरलाइन्स भी आजकल काफी चर्चा में है। ये एयरलाइन्स कई गलत कारणों के चलते चर्चा में है। एक तरफ जहां एयर इंडिया में दो मामले सामने आ चुके है जिसमें हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों द्वारा विमान में पेशाब किया गया है। ऐसे में घटना के सामने आने के बाद डीसीजीए को टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन पर कार्रवाई करनी पड़ी है। 

उधर इंडिगो, गो फर्स्ट और विस्तारा भी कई और कारणों से चर्चा में है। ये विमान नाखुश यात्रियों, कुप्रबंधन, उड़ान में तकनीकी गड़बड़ी, बम की झूठी धमकी और कई अन्य कारणों के चलते चर्चा में है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :स्पाइसजेटवायरल वीडियोहवाई जहाजएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी