लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: तेज रफ्तार में जा रही कार ने सामने से आ रही एक गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही 5 छात्रों की हुई मौत, 3 की हालत काफी गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2022 23:11 IST

इस दुर्घटना पर बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि कॉलेज के आठ छात्रों का एक समूह नासिक से सिन्नर की ओर जा रहा था, जब उनकी तेज रफ्तार कार ने लेन पार की और विपरीत दिशा से आ रही दो अन्य कारों को टक्कर मार दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नासिक जिले में एक घातक दुर्घटना घटी है। इस हादसे में एक कार ने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी है। ऐसे में इस हालत में पांच छात्रों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हुए है।

मुंबई:महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार शाम छात्रों के एक समूह की कार दो अन्य वाहनों से टकरा गई, जिससे पांच छात्रों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना सिन्नर के पास मोहदरी घाट में हुई। 

5 छात्रों की मौके पर ही हो गई है मौत

इस पर बोलते हुए पुलिस ने कहा कि कॉलेज के आठ छात्रों का एक समूह नासिक से सिन्नर की ओर जा रहा था, जब उनकी तेज रफ्तार कार ने लेन पार की और विपरीत दिशा से आ रही दो अन्य कारों को टक्कर मार दी है। कार में सवार सभी छात्रों की उम्र 18-20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। 

उन्होंने आगे कहा कि पांच छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए है। यही नहीं साथ ही सामने से आ रही एक कार का चालक भी घायल हो गया है । पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री कल्याणी कुराले की हुई मौत

इससे पहले मराठी टेलीविजन अभिनेत्री कल्याणी कुराले-जाधव की यहां एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोल्हापुर जिले में कल्याणी कुराले (32) की मोटरसाइकिल को कंक्रीट मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी। 

इस पर बोलते हुए अधिकारी ने बताया कि टीवी धारावाहिक ‘तुझ्यात जीव रंगला’ में नजर आने वाली कल्याणी कुराले-जाधव घर जा रही थीं, तभी सांगली-कोल्हापुर राजमार्ग पर हलोंदी चौराहे के पास हादसा हो गया था। 

मामले में कोल्हापुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’  

टॅग्स :महाराष्ट्रसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो