लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा, विजय रूपाणी के भविष्य को लेकर अटकलें, कुर्सी खतरे में! भाजपा आलाकमान की नजरें उपचुनावों के नतीजे पर

By हरीश गुप्ता | Updated: October 23, 2020 07:18 IST

कर्नाटक में बी.एस. येदियुरप्पा पिछले कुछ समय से नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध झेल रहे हैं. वहीं गुजरात में विजय रूपाणी भी निशाने पर हैं. ऐसे में बीजेपी यहां बड़े बदलाव कर सकती है.

Open in App
ठळक मुद्दे 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के बाद तय होगा येदियुरप्पा और रूपाणी का भविष्यगुजरात में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, विजय रूपाणी का विकल्प तलाशने में जुटी बीजेपी

नई दिल्ली: भाजपा शासित दो राज्यों में अलग-अलग कारणों से मुख्यमंत्रियों के भविष्य को लेकर अटकलें लगनी शुरू गई हैं. पार्टी आलाकमान को इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ रिपोर्ट मिल रही हैं. एक तरफ बी.एस. येदियुरप्पा, कर्नाटक में पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध झेल रहे हैं. 

वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी मसलों और समस्याओं को हल करने के तरीके को लेकर निशाने पर हैं.सूत्रों का कहना है कि येदियुरप्पा और रूपाणी का भविष्य इन राज्यों में 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के बाद तय हो सकता है.

गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

गुजरात की अब्दासा, लिम्बदी, मोरबी, धारी, कर्जन, डांग और कारपाड़ा समेत आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने हैं. ये सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे की वजह से खाली हुई हैं.

रूपाणी के सामने इन सीटों पर भाजपा का परचम लहराने की चुनौती है. यदि वे ऐसा नहीं कर पाए तो भाजपा आलाकमान उनके विकल्प की तलाश शुरू कर सकता है.

राज्य में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में यह तय नहीं है कि भाजपा रूपाणी के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगी या नहीं. राज्य के नौपरिवहन मंत्री मनसुखभाई मांडविया का नाम मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में सामने आया है.

कर्नाटक में भी गुजरात जैसी स्थिति

ऐसी ही स्थिति कर्नाटक में भी दिखाई दे रही है. यहां भी 2 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे. येदियुरप्पा 77 वर्ष के हो गए हैं. कहा जा रहा है कि वे आलाकमान के उस निर्देश का पालन करने के लिए तैयार हो गए हैं कि पार्टी की नीति के तहत कोई भी नेता 75 वर्ष का हो जाने के बाद सक्रिय पद ग्रहण नहीं करेगा.

येदियुरप्पा का स्थान उपमुख्यमंत्री गोविंद एम. करजोल ले सकते हैं, जो अनुसूचित जाति से संबंधित हैं. राज्य के ताकतवर लिंगायत समुदाय को भी उन्हें लेकर परेशानी नहीं है.

सूत्रों के अनुसार येदियुरप्पा को भरोसा दिलाया गया है कि यदि सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी तो उनके दो बेटों में से एक को सरकार में महत्वपूर्ण पद दिया जाएगा. येदि के छोटे बेटे विजयेंद्र राज्य की राजनीति में सक्रिय हैं, जबकि बड़े बेटे राघवेंद्र शिवमोगा सीट से लोकसभा सांसद हैं.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पाविजय रुपानीकर्नाटकगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील