लाइव न्यूज़ :

Special Trains List 2023: त्योहार में खुशखबरी, 34 विशेष ट्रेन शुरू, 18 अक्टूबर से 11 दिसंबर के बीच 377 फेरे लगाएंगी, ऐसे चेक करें किराया और शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2023 21:24 IST

Special Trains List 2023: 351 फेरे देश के पूर्वी हिस्से की ओर तथा 26 फेरे उत्तरी क्षेत्र की ओर होंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे34 ट्रेन के अलावा, मौजूदा 69 ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। 5.5 लाख अतिरिक्त बर्थ और सीट उपलब्ध कराएगा।मेरा मानना है कि अतिरिक्त व्यवस्थाएं बढ़ी हुई मांग को पूरा करेंगी।

Special Trains List 2023: उत्तर रेलवे ने त्योहार के समय अपने घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर बुधवार से 34 विशेष ट्रेन शुरू की है। ये विशेष ट्रेन 18 अक्टूबर से 11 दिसंबर के बीच 377 फेरे लगाएंगी। इनमें से 351 फेरे देश के पूर्वी हिस्से की ओर तथा 26 फेरे उत्तरी क्षेत्र की ओर होंगी।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इन 34 ट्रेन के अलावा, मौजूदा 69 ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। कुल मिलाकर, उत्तर रेलवे त्योहारी मौसम के दौरान यात्रियों की आवाजाही में वृद्धि को देखते हुए 5.5 लाख अतिरिक्त बर्थ और सीट उपलब्ध कराएगा।’’

उत्तर रेलवे ने संभावित यात्रियों को उसके सोशल मीडिया हैंडल और पूछताछ कार्यालयों से विशेष ट्रेन का विवरण प्राप्त करने की सलाह दी है। चौधरी के मुताबिक, इस दौरान बढ़ी मांग के चलते अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। चौधरी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अतिरिक्त व्यवस्थाएं बढ़ी हुई मांग को पूरा करेंगी।

हम स्थिति पर नजर रखेंगे और अगर हमें लगता है कि और अधिक विशेष ट्रेन की जरूरत है, तो हम निश्चित रूप से उस पर भी विचार करेंगे। फिलहाल, मुझे लगता है कि यह पर्याप्त है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विशेष ट्रेन के परिचालन के अलावा हमने बुकिंग काउंटर पर लंबी कतारों से बचने के लिए विशेष टिकट खिड़कियां खोलने और सभी मौजूदा खिड़कियों को चालू करने का फैसला किया है।’’

ट्रेन के समय पर यात्रा पूरा करने के बारे में सवालों पर चौधरी ने कहा कि वे (रेलकर्मी) यथासंभव आगमन और प्रस्थान के निर्धारित समय का पालन करेंगे और अन्य महत्वपूर्ण ट्रेन के कारण देरी नहीं होगी। चौधरी ने कहा, ‘‘ये अतिरिक्त ट्रेन हमारे लिए अन्य ट्रेन की तरह ही महत्वपूर्ण हैं और मैं विशेष ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे सभी यात्रियों को आश्वस्त करूंगा कि वे समय सारिणी का पालन करेंगी।’’ 

टॅग्स :भारतीय रेलRailway Ministryवंदे भारत एक्सप्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर