लाइव न्यूज़ :

रैपिड कॉरिडोर के चुनौतीपूर्ण खंड के लिए ‘विशेष स्पैन’ का हो रहा इस्तेमाल: एनसीआरटीसी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने कहा है कि गाजियाबाद और साहिबाबाद के बीच आरआरटीएस कॉरिडोर के चुनौतीपूर्ण खंड के लिए ‘‘विशेष स्पैन’’ का इस्तेमाल किया जा रहा है।

‘‘विशेष स्पैन’’ विशाल संरचना हैं, जिनमें संरचनात्मक स्टील से बने बीम होते हैं। इनका उपयोग भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और दुर्गम क्षेत्रों में दो जगहों को जोड़ने के लिए किया जाता है, जहां कॉरिडोर नदियों, पुलों, मेट्रो लाइनों, रेल क्रॉसिंग को पार करने के लिए निर्धारित है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अनुसार पहला ‘विशेष स्पैन’ वसुंधरा में स्थापित किया जा रहा है, जो 73 मीटर लंबा और 850 टन वजन का है। इसे वसुंधरा में नीचे रेलवे क्रॉसिंग पार करने के लिए लगाया जा रहा है। एनसीआरटीसी ने एक बयान में कहा कि अन्य ‘विशेष स्पैन’ गाजियाबाद में आरआरटीएस स्टेशन, आरआरटीएस कॉरिडोर के स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन तथा रोड ओवरब्रिज को पार करने के लिए स्थापित किया जा रहा है।

एनसीआरटीसी भारत का पहला क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर बना रहा है, जो दिल्ली को मेरठ से गाजियाबाद, मुराद नगर और मोदी नगर से जोड़ता है। आरआरटीएस का यह कॉरिडोर 82 किलोमीटर लंबा है जिसमें कुल 70 किलोमीटर का खंड ‘एलिवेटेड’ है और 12 किलोमीटर का खंड भूमिगत है। आरआरटीएस कॉरिडोर को 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

बयान में कहा गया है कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का ऊंचाई वाला अधिकांश हिस्सा दिल्ली-मेरठ रोड (पूर्ववर्ती राष्ट्रीय राजमार्ग-58) के बीच से होकर गुजर रहा है और घनी आबादी वाले इलाकों में भी भारी यातायात रहता है। बयान के अनुसार, ऊंचाई वाले खंड के 40 किलोमीटर की नींव और 10 किलोमीटर पुल के लगभग 900 खंभे पहले ही पूरे हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह