लाइव न्यूज़ :

स्पेशल रिपोर्टः लोकसभा चुनाव के दौरान दलित अत्याचार पर नेताओं में वार-पलटवार

By महेश खरे | Updated: May 15, 2019 08:23 IST

लोकसभा चुनाव के दौरान गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हुई दलित अत्याचार की घटनाओं को लेकर एक बार फिर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में दलित दूल्हे की घाड़े पर निकली बारात रोकने से हुए बवाल पर कांग्रेस विजय रुपाणी की सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए है. सामाजिक अधिकारिता विभाग ने दलित अत्याचार के जो आंकड़े दिए हैं वो चौंकाने वाले हैं.

अहमदाबाद, 14 मईःलोकसभा चुनाव के दौरान गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हुई दलित अत्याचार की घटनाओं को लेकर एक बार फिर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी और बसपा प्रमुख मायावती के बीच वार-पलटवार चल ही रहा है, वहीं गुजरात में दलित दूल्हे की घाड़े पर निकली बारात रोकने से हुए बवाल पर कांग्रेस विजय रुपाणी की सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए है.

इन दिनों जहां देश में लोकसभा चुनाव की गहमागहमी है वहीं शादियों का भी सीजन है. गुजरात में दो घटनाएं ऐसी हुईं जिन्होंने एक बार फिर गुजरात में दलित अत्याचार के सवाल को जीवंत कर दिया. यहां अरवल्ली में दलित दूल्हे की बारात को रोक दिया गया वहीं सावरकांठा में एक अन्य दलित दूल्हे को मंदिर में प्रवेश पर रोकने की कोशिश हुई. बाद में पुलिस संरक्षण में शादियां तो करा दी गईं लेकिन इन घटनाओं ने गुजरात में दलित संरक्षण और सामाजिक बराबरी पर कई सवाल खड़े कर दिए. कांग्रेस ने तो इस मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है.

पहले भी हुई ऐसी घटनाएं

अरवल्ली और सावरकांठा की घटनाएं गुजरात के लिए नई नहीं हैं. राज्य के ऊना में दलित युवकों की बेरहम पिटाई का मामला अभी ताजा ही है. मायावती ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी और भाजपा सरकार को घेरते हुए गुजरात सरकार को दलित विरोधी करार दिया. आंकड़े चौंकाने वाले गुजरात में आरटीआई पर सामाजिक अधिकारिता विभाग ने दलित अत्याचार के जो आंकड़े दिए हैं वो चौंकाने वाले हैं.

इसके अनुसार 2001 से 2014 के बीच दलित अत्याचार के 13468 मामले दर्ज किए गए. इसी अविध में 257 हत्या और 408 महिलाओं के साथ रेप के मामले हुए. इन घटनाओं में मूंछ रखने पर भी आपत्ति और दुर्व्यवहार जैसे मामले शामिल हैं. दलित सुरक्षा के प्रति रुपाणी सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये के खिलाफ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से भेंटकर उन्हें ज्ञापन देगा. पार्टीं ने एक बैठक कर यह निर्णय लिया और राज्यपाल से मुलाकात करने का समय मांगा है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावदलित विरोधगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत