लाइव न्यूज़ :

बंगाल विधानसभा चुनावः सपा सांसद जया बच्चन ने कहा-ममता सभी अत्याचारों के खिलाफ ‘अकेले’ लड़ रही हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2021 19:49 IST

सपा के अलावा, राकांपा, शिवसेना, राजद और जेएमएम जैसी पार्टियों ने टीएमसी का समर्थन किया है.

Open in App
ठळक मुद्देजया बच्चन को 2019 तक कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नियमित रूप से आमंत्रित किया जाता रहा है.बंगाली कभी भी अपना सिर धमकी या डर के आगे नहीं झुकाते हैं.टॉलीगंज से टीएमसी उम्मीदवार और अनूप बिस्वास के लिए रोड शो में हिस्सा लिया.

कोलकाता: बंगाल चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की ओर से प्रचार के लिए बंगाल में समाजवादी पार्टी की ओर से जया बच्चन ने कमान संभाली.

जया ने ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि ममता जी हर बंगाली के लोकतांत्रिक अधिकार को बचाए रखने के लिए लड़ रही हैं और अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी चुनौती दे रही हैं. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए धर्म के अधिकार के अपहरण पर चेतावनी दी.

ममता बनर्जी अकेले लड़ने वालीं महिला 

जया बच्चन ने कहा कि ममता जी के लिए मेरे मन में बेहद प्यार और सम्मान है. वो एक अकेली महिला जो सभी अत्याचारों के खिलाफ लड़ रही हैं. टूटे पैर भी ममता जी को नहीं रोक सकता है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को चुनाव में समर्थन देने का वायदा किया था. इसलिए जया बच्चन ने  एक स्टार प्रचारक के तौर ममता बनर्जी के समर्थन में प्रचार किया.

बीजेपी बंद करें ध्रुवीकरण की राजनीति

जया बच्चन ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी ध्रुवीकरण की राजनीति का सहारा लेकर ममता बनर्जी को हिंदू विरोधी और पाकिस्तानियों और मुस्लिम को खुश कराने वाला दिखाना बंद करें. बीजेपी ने ममता बनर्जी को दीदी से बेगम बुलाकर परंपरा को ही बदल दिया है. जया बच्चन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक ऐसी महिला के तौर पर तारीफ की जो सभी अत्याचारों के खिलाफ ‘अकेले’ लड़ रही हैं.

साथ में बच्चन ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बंगालियों को ‘धमकाकर’ कोई भी कभी कामयाब नहीं हुआ है. बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए प्रचार करने आई हैं.

यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के आठ चरणों में हो रहे चुनाव में ममता बनर्जी का समर्थन किया है. जया बच्चन ने कहा, “ मैं ममता जी को बहुत पसंद करती हूं और उनका सम्मान करती हूं। वह अकेली महिला हैं जो सभी अत्याचारों के खिलाफ लड़ रही हैं।” उन्होंने कहा, “ सिर टूटा, पैर टूटा, लेकिन वे बंगाल को आगे ले जाने और दुनिया में एक सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाने के लिए उनका दिल, दिमाग और दृढ़ता को नहीं तोड़ पाए.”

टॅग्स :ममता बनर्जीजया बच्चनपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021भारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो