लाइव न्यूज़ :

सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया, अनशन पर बैठे

By भाषा | Updated: October 31, 2021 14:16 IST

Open in App

लखनऊ, 31 अक्टूबर अमेठी के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने रविवार को सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और हजरतगंज (अटल चौक) में गांधी प्रतिमा के पास अनशन पर बैठ गये।

राकेश प्रताप सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आज मैंने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।’’

उन्होंने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘हमने कुछ मांगें उठाई थी और सरकार ने पूरा करने का सदन में आश्‍वासन दिया था लेकिन पूरा नहीं किया। सरकार झूठ बोलती है इसलिए सदन में बैठने का कोई औचित्य नहीं है। अधिकारीगण लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने में लगे हैं, चुनी हुई सरकारों का निर्देश नहीं मानते हैं।''

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सौंपे गये त्यागपत्र में विधायक ने अपने क्षेत्र में दो क्षतिग्रस्त मार्गों के निर्माण के सिलसिले में अपने प्रयासों की याद दिलाते हुए कहा कि 25 फरवरी 2021 को सदन में सरकार ने यह आश्वासन दिया था कि उक्त मार्गों का निर्माण तीन माह से भी कम समय में पूरा हो जाएगा लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘अमेठी के जिलाधिकारी को दो अक्टूबर को मैंने ज्ञापन दिया कि अगर 31 अक्‍टूबर तक दोनों मार्गों के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर समस्या का हल होने तक हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास अनशन पर बैठूंगा। इसके बाद भी कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई।’’

सपा नेता ने कहा, ‘‘मैं अपने आप को वर्तमान शासनकाल में जनसमस्याओं के निस्तारण में सक्षम नहीं पा रहा हूं जिससे मेरा वर्तमान विधानसभा में सदस्य के रूप में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। अत: मैं विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र देकर अनशन पर बैठ रहा हूं। कृपया मेरा त्यागपत्र स्‍वीकार करें।''

विधायक का त्यागपत्र स्‍वीकार किये जाने के संदर्भ में पूछे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘विधानसभा सदस्य राकेश प्रताप सिंह ने आज मुझसे मिलकर अपना त्यागपत्र सौंपा है। जो नियम हैं, संवैधानिक व्‍यवस्‍था है, उसे ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो