लाइव न्यूज़ :

वीडियो: टीवी कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़े स्वामी प्रसाद मौर्य और महंत राजू दास, दोनों के बीच आई हाथापाई की नौबत, क्लिप हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: February 16, 2023 09:28 IST

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के सिर पर इनाम रखने के बाद महंत राजू दास का दावा है कि मौर्य के समर्थकों ने उन पर हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक टीवी कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य और महंत राजू दास आपस में भिड़ गए। इस घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि इससे पहले महंत राजू दास ने मौर्य के सिर पर इनाम भी रखा था।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) और अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास (Raju Das) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कथित तौर पर दोनों आपस में भिड़ते हुए दिखाई दिए है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना लखनऊ के एक पांच सितारा होटल की लॉबी घटी है जिसके बाद वहां हंगामा मच गया था। आपको बता दें कि इससे पहले नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस को लेकर एक विवादित बयान दिया था जिसके बाद मौर्य के सिर पर महंत राजू दास ने इनाम का एलान भी किया था। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यह देखा गया है कि पांच सितारा होटल की लॉबी के पास महंत राजू दास खड़े है और पीछे से कथित तौर पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हमला हुआ है। वीडियो में कुछ भी साफ से नहीं दिख रहा है और स्वामी प्रसाद मौर्य को केवल पीछे से ही देखा जा रहा है। 

धुंधले वीडियो में यह दावा किया गया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य और महंत राजू दास के बीच पहले तीखी कहा-सुनी हुई थी फिर बाद में हाथापाई की भी नौबत आ गई थी। ऐसे में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अलग किया था। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य और महंत राजू दास टीवी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ के एक होटल में पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर होटल की लॉबी में ही दोनों भिड़ गए जिसके बाद उनके बीच कथित तौर पर हाथापाई शुरू हो गई थी। 

वहीं इससे पहले महंत राजू दास ने मौर्य के सिर पर इनाम रखा था जिसके बाद मंहत ने यह आरोप लगाया था कि मौर्या के समर्थकों ने उन पर हमला किया था। यही नहीं जब से स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया है तब से उन पर कई जगहों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :स्वामी प्रसाद मौर्यलखनऊवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल