लाइव न्यूज़ :

यूपी: "..चाहते हो कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए", बोले सपा नेता आजम खान, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 29, 2023 15:33 IST

रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि "निजाम ए हिंद और कानून को बचा लो। आपको कुछ नहीं देना है सिर्फ अपने आप को हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ जाओ कि आगे बढेंगे, वापस नहीं जाएंगे। वोट डालेंगे, ये हमारा पैदाइशी हक है।"

Open in App
ठळक मुद्देयूपी निकाय चुनाव के मद्देनजर सपा नेता आजम खान ने एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा है।उन्होंने लोगों से सवाल पूछते हुए कहा है कि "..चाहते हो कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए।"

लखनऊ:  रामपुर में निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। सभा में उन्होंने केंद्र के मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और लोगों से सवाल पूछते हुए कहा है कि आप क्या चाहते है कि कोई आए और मेरी कंपटी पर गोली मारकर चला जाए। 

जनसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा है कि "आप मुझसे, मेरी बीवी-बच्चों और मेरे चाहने वालों से क्या चाहतो हो? ये चाहते हो कि कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है। बचा लो आज भी, निजाम ए हिंद और कानून को बचा लो। आपको कुछ नहीं देना है सिर्फ अपने आप को हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ जाओ कि आगे बढेंगे, वापस नहीं जाएंगे। वोट डालेंगे, ये हमारा पैदाइशी हक है।" 

जनसभा में सपा नेता आजम खान ने क्या कहा

शुक्रवार को रामपुर में बोलते हुए सपा नेता आजम खान ने कहा है कि "जो लोग आज कह रहे हैं संविदा की नगर पालिका है.. पूरा देश आज संविदा पर है, लाल किला बिक गया, एयरपोर्ट बिक गए, पोर्ट बिक गए, रेलवे बिक गया, बचा ही क्या है? सिर्फ फौज रह गई है। वह हुकूमत ए हिंद के पास है, वह रहनी चाहिए। हमारी फौज और सरकारी फौज दो अलग चीजें हैं। हमारी फौज आपकी है और हमने इस फौज को हर मुहाने पर लड़ाकर देखा है और फतेह हासिल की है।"

सपा नेता आजम खान ने आगे कहा है कि "हमने यह शहर सियासत का यह नक्शा उत्तर प्रदेश मैं चार बार कब्जा यूं ही नहीं किया, घर की मुर्गी दाल बराबर कुछ समझ लो लेकिन चार बार हुकूमत तुम्हारी मजबूत मुट्ठी के बगैर नहीं बनी है और यही वजह रही कि खजाने के जिस बटन पर उंगली रख दी हमने, उस तिजोरी का ताला रामपुर वालों के लिए टूट गया।"

अपने और अपने बेटे के वोट देने के अधिकार पर क्या बोले आजम खान

जनसभा में अपने और बेटे अब्दुल्ला के बारे में बोलते हुए आजम खान ने कहा है कि "रामपुर वालों 150 करोड़ के हिंदुस्तान में तुम्हारी रामपुर की सीट का जिक्र हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम ने किया है। तुम्हारी यह हैसियत है। कितना डरते हैं तुमसे, कितना खौफ है और यह खौफ किसी जाति का नहीं है, ना मेरे वजीर होने का, ना ही मेरे एमपी एमएलए होने का, बल्कि यह खौफ है तुम्हारे और हमारे इत्तेहाथ का और हमारे बीच के एतमाद का।" 

उन्होंने आगे कहा है कि "क्या हुआ विधानसभा के सदस्य रहें या ना रहें। एक शख्स जो नौजवानी की मंजिलें भी नहीं चढ़ सका, उसकी दो बार विधायकी खत्म कर दी गई मेरा और अब्दुल्ला का वोट देने का अधिकार भी खत्म हो गया।" 

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेशरामपुरवायरल वीडियोसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप