लाइव न्यूज़ :

सपा, कांग्रेस, बसपा ने किसान आंदोलन का समर्थन किया, भाजपा की आलोचना की

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:23 IST

Open in App

लखनऊ, 29 जनवरी दिल्ली से लगे गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में नयी स्फूर्ति आने के बाद विपक्षी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने आंदोलन का समर्थन किया तथा विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की।

प्रदर्शन स्थल खाली करने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा एक अल्टीमेटम दिये जाने बाद गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रदर्शनकारियों की संख्या बृहस्पतिवार रात घट कर करीब 500 रह गई थी। साथ ही, वहां अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी भी तैनात कर दिये गये थे।

हालांकि, रातोंरात भीड़ कई गुना बढ़ गई और दिन में भी इसका बढ़ना जारी रहा क्योंकि बीकेयू नेताओं के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में प्रदर्शनकारी आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंच गये।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी किसान आंदोलन को अपनी पार्टी का समर्थन दिया और किसानों को प्रताड़ित करने तथा उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सबका पेट भरने वाले किसानों को भाजपा भूखा-प्यासा रखकर व झूठे आरोप लगाकर हराना चाहती है, लेकिन चंद भाजपाइयों को छोड़कर सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी आज भी किसानों के साथ खड़े हैं। सपा किसानों के साथ है!’’

सपा प्रमुख ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अभी राकेश टिकैत जी (बीकेयू नेता) से बात करके उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। भाजपा सरकार ने किसान नेताओं को जिस तरह आरोपित व प्रताड़ित किया है, वह पूरा देश देख रहा है। आज तो भाजपा के समर्थक भी शर्म से सिर झुकाए और मुँह छिपाए फिर रहे हैं। आज, देश की भावना और सहानुभूति किसानों के साथ है। ’’

उत्तर प्रदेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सिंघू बॉर्डर पर भाजपा के उत्पातियों ने प्रदर्शनकारी किसानों पर पथराव किया है।

इस स्थान पर, शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों और खुद के स्थानीय निवासी होने का दावा कर रहे लोगों के एक बड़े समूह के बीच झड़प हुई।

इस घटना के बाद सपा प्रमुख ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अभी भाजपाई उत्पातियों ने सिंघू बार्डर पर किसानों के आंदोलन पर पथराव किया है। सारा देश देख रहा है कि भाजपा कुछ पूँजीपतियों के लिए कैसे देश के भोले किसानों पर अत्याचार कर रही है। भाजपा की साज़िश और बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों किसानों पर की जाने वाली निर्दयता घोर निंदनीय है।’’

वहीं, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय कुमार लल्लू किसान आंदोलन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे।

कांग्रेस के एक बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है और किसान आंदोलन को किसी भी स्तर पर कमजोर नहीं पड़ने देगी।’’

उन्होंने किसान नेताओं को यह भरोसा भी दिलाया कि उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी है और पिछले साल सितंबर में भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लिये जाने तक लड़ाई जारी रखेगी।

बसपा प्रमुख मायावती ने घोषणा की कि उनकी पार्टी संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का शुक्रवार को बहिष्कार करेगी।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा, ‘‘बसपा ने, देश के आन्दोलित किसानों के तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की माँग नहीं मानने व जनहित आदि के मामलों में भी लगातार काफी ढुलमुल रवैया अपनाने के विरोध में माननीय राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।’’

उन्होने कहा, ‘‘साथ ही, कृषि कानूनों को वापस लेकर दिल्ली और अन्य स्थानों पर स्थिति को सामान्य करने का केन्द्र से पुनः अनुरोध करती हूं तथा गणतंत्र दिवस के दिन हुए दंगे की आड़ में निर्दोष किसान नेताओं को बलि का बकरा नहीं बनाया जाए। इस मामले में उप्र के बीकेयू व अन्य नेताओं की आपत्ति में भी काफी सच्चाई है। सरकार ध्यान दे।’’

गौरतलब है कि 26 जनवरी को किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान दिल्ली में हिंसा की घटना हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच