लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: पत्नी ने बताया, तेज बहादुर यादव क्यों पीएम मोदी के खिलाफ लड़ रहे हैं बनारस से चुनाव?

By निखिल वर्मा | Updated: April 29, 2019 16:36 IST

लोकमत से विशेष बातचीत में तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला कहती हैं, उनके पति ने सेना में खाने को लेकर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप यादव को बीएसएफ से बर्खास्त कर दिया गया था।तेज प्रताप यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी सीट से सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना उम्मीदवार बदल दिया है। महागठबंधन ने बीएसएफ के पूर्व कांस्टेबल तेज बहादुर यादव को इस हाई प्रोफाइल सीट से पीएम मोदी के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले शालिनी यादव महागठबंधन से उम्मीदवार थीं।

पुलवामा हमले के बाद लिया लड़ने का फैसला

तेज बहादुर यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाले हैं। लोकमत से विशेष बातचीत में तेज बहादुर यादव की पत्नी शर्मिला ने कहा, "पुलवामा में जवानों की शहादत के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया। 

शर्मिला कहती हैं, उनके पति ने सेना में खाने को लेकर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया है। इन सब के चलते हमारा 19 साल का बेटा भी चल बसा। हम पति-पत्नी घर में नहीं थे और वे लोग बेटे को मौत को दुर्घटना बता रहे हैं।"

11 अप्रैल को पहुंचे वाराणसी

18 दिन पहले तेज प्रताप यादव पीएम मोदी के खिलाफ लड़ने वाराणसी पहुंचे। शर्मिला बताती हैं, "मैं भी एक दिन प्रचार के लिए बनारस गई थीं लेकिन तबियत खराब होने के चलते अभी रेवाड़ी वापस आ गई हूं। मुझे खुशी है कि सपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।" 

तेज बहादुर ने भरा नामांकन

तेज बहादुर सोमवार को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन एसपी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी के साथ पर्चा भरने पहुंचे। धूपचंडी ने दावा किया कि तेज बहादुर ही वाराणसी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इससे पहले सपा ने हाल में ही पार्टी में शामिल हुईं  शालिनी यादव को टिकट देने का ऐलान किया था।

कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे अजय राय

वाराणसी सीट से पीएम नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पिछले ही हफ्ते अपना नामांकन भरा। वहीं, कांग्रेस ने अजय राय को मैदान में उतारा है।  वाराणसी में सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होगा।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीवाराणसीवाराणसी लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो