लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली नगर निगम अनधिकृत कॉलोनियों का पानी-बिजली नहीं काटेगा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:30 IST

Open in App

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने बुधवार को शहर की अनधिकृत कॉलोनियों का पानी-बिजली नहीं काटने का फैसला किया। माना जा रहा है कि यह फैसला अगले साल होने वाले निकाय चुनाव के मद्देनजर लिया गया है। नगर निकाय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसी कॉलोनियों में पूर्व में पानी और बिजली के कनेक्शन काटने के लिए दिए गए आदेश को वापस लें। इससे संबंधित प्रस्ताव को बुधवार को एसडीएमसी की बैठक में मंजूरी दी गई। बता दें कि दिल्ली में करीब 1800 अनधिकृत कॉलोनी है जिनमें शहर की एक बड़ी आबादी रहती है। प्रक्रिया के तहत नगर निकाय दिल्ली जल बोर्ड और बिजली विभाग (दोनों दिल्ली सरकार के अंतर्गत हैं) को अनधिकृत कॉलोनी में पानी और बिजली का कनेक्शन काटने के लिए लिखता है, अगर ऐसे इलाकों में अवैध निर्माण पाया जाता है। प्रस्ताव पेश करते हुए सदन के नेता इंद्रजीत सहरावत ने कहा कि चूंकि नगर निगम अनधिकृत कॉलोनियों में इमारतों के नक्शे को मंजूरी नहीं देता, ऐसे में ऐसी कॉलोनियों में बिना वैध नक्शे के निर्माण होता है। प्रस्ताव में उन्होंने कहा, ‘‘पानी और बिजली नागरिकों की मूलभूत जरूरत है। एसडीएमसी सदन की बैठक में प्रस्ताव किया जाता है और आयुक्त से अनुरोध किया जाता है कि वह ऐसी कॉलोनियों में बिजली और पानी के कनेक्शन काटने का आदेश जारी नहीं करें।’’ इसमें यह भी कहा गया कि इन अनधिकृत कॉलोनियों में पानी और बिजली के कनेक्शन काटने के लिए पूर्व में जारी आदेश भी वापस लिए जाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबोझ से राहत की ओर: IFC पर बड़ी राहत, 25% भुगतान पर NOC?, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह का बड़ा फैसला

भारतदिल्लीवाले ध्यान दें! आज इन इलाकों में वॉटर सप्लाई बंद, 2 दिनों तक नहीं आएगा पानी; चेक करें लिस्ट

कारोबारदिल्ली जल बोर्डः 15 अगस्त तक उठाएं पानी के बिल पर अधिशुल्क माफी योजना का लाभ?, प्रवेश वर्मा बोले-अब तक 3.30 लाख उपभोक्ता को फायदा

भारतDelhi Water Cut: दिल्ली के कई हिस्सों में आज नहीं मिलेगा पानी, दिवाली से पहले पानी के किल्लत से परेशान लोग; देखें लिस्ट

भारतदिल्लीवासियों की बढ़ी मुसीबत! आज से अगले 18 घंटों तक इन इलाकों में वॉटर सप्लाई बंद; जानें वजह

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम