लाइव न्यूज़ :

विजयादशमी पर सोनिया गांधी ने दी शुभकामना, कहा- 'जो सबसे शक्तिशाली, उसकी भी एक दिन हार होती है'

By विनीत कुमार | Updated: October 8, 2019 19:12 IST

सोनिया गांधी ने विजयादशमी की शुभकामना देते हुए कहा, 'कई दिनों के उपवास और पूजा-पाठ के बाद दशह रा असत्य पर सत्य की जीत के दिन को रेखांकित करता है। यह दिन हमें अच्छाई, विनम्रता और संतुलन का पाठ पढ़ाता है।'

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी समेत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दी विजयादशमी की शुभकामनासोनिया गांधी ने कहा- 'दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का दिन, सबसे शक्तिशाली व्यक्ति भी होती है हार'

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विजयादशमी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन बताता है कि अहंकार, अन्याय के बावजूद सबसे शक्तिशाली शख्स की भी हार होती है। सोनिया गांधी ने साथ ही कहा, 'कई दिनों के उपवास और पूजा-पाठ के बाद दशहरा असत्य पर सत्य की जीत के दिन को रेखांकित करता है। यह दिन हमें अच्छाई, विनम्रता और संतुलन का पाठ पढ़ाता है। यह महिलीओं की पवित्रता और अपराजेय स्थिति को भी दर्शाता है।' 

सोनिया गांधी ने उम्मीद जताई कि यह विजयादशमी का त्योहार शांति और उन्नति लेकर आयेगा। इससे पहले राहुल गांधी ने भी ट्विटर के जरिए विजयादशमी की शुभकामना दी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'बुराई पर अच्छाई की विजय सार्वभौमिक सत्य है। आज हम इसका उत्सव मना रहे हैं और सत्य में अपना विश्वास एक बार फिर प्रकट करते हैं।' उन्होंने कहा, 'दशहरा के शुभ अवसर पर आप सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।' 

वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा, 'बुराई पर अच्छाई की जीत, अभिमान पर सरलता की जीत के पर्व विजयदशमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई वरिष्ठ नेताओं ने भी विजयदशमी पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

टॅग्स :सोनिया गाँधीदशहरा (विजयादशमी)राहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज