लाइव न्यूज़ :

सोनाक्षी सिन्हा ने ‘काकुडा’ की भुज में शूटिंग पूरी की

By भाषा | Updated: September 1, 2021 13:04 IST

Open in App

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बुधवार को कहा कि उनकी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘‘काकुडा’’ की टीम ने गुजरात के भुज में अपनी शूटिंग खत्म कर ली है। रोनी स्क्रूवाला की इस फिल्म में रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी हैं। ‘‘काकुडा’’ की शूटिंग जुलाई में शुरू हुई थी। सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भुज में फिल्म की शूटिंग खत्म होने की तस्वीरें पोस्ट की। अभिनेत्री ने पार्टी के एक वीडियो के साथ लिखा, ‘‘काकुडा के लिए भुज की शूटिंग का कार्यक्रम खत्म।’’ फिल्म निर्माताओं के अनुसार, ‘‘काकुडा’’ एक गांव में एक अजीबोगरीब अभिशाप की कहानी है। इस फिल्म से आदित्य सरपोतदार हिंदी फिल्मों के निर्देशन में कदम रख रहे हैं। उन्हें ‘‘क्लासमेट्स’’, ‘‘मौली’’ और ‘‘फास्टर फेने’’ जैसी मराठी फिल्मों के लिए जाना जाता है। ‘‘काकुडा’’ की कहानी अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखी है। यह फिल्म 2022 में डिजिटल रूप से रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष