लाइव न्यूज़ :

"किसी का आई फ्लू ठीक हो रहा है", नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को 'चुनावी हिंदू' बताते हुए बजरंग दल वाले बयान पर घेरा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 17, 2023 14:48 IST

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा राज्य में बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाने के बयान पर कहा कि किसी का आई फ्लू अब ठीक हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कसा तंजगृहमंत्री मिश्रा ने दिग्विजय सिंह द्वारा बजरंग दल पर बैन न लगाने की बात पर उन्हें चुनावी हिंदू बतायादिग्विजय ने कहा था कि बजरंग दल में अच्छे लोग भी हो सकते हैं, इसलिए बैन नहीं लगाएंगे

भोपाल:मध्य प्रदेश में हर गुजरते दिन के साथ जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सूबे में बजरंग दल को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राज्य में बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाने के बयान पर चुटकी ली और कहा कि किसी का आई फ्लू अब ठीक हो रहा है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर यह परोक्ष टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। मैंने इसके लिए इसी साल 3 मई को एक पत्र भी जारी किया था। लगता है कि किसी का आई फ्लू अब ठीक हो रहा है। उनको अब बजरंग दल अच्छा लग रहा है। कुछ ही दिनों में आई फ्लू का सारा जाल साफ़ हो जाएगा, उसके बाद सब अच्छा दिखने लगेगा।”

इसके साथ ही मिश्रा ने कहा, "बजरंग दल एक राष्ट्रवादी संगठन है, जिसे लेकर अबी कुछ लोगों में भावना पनपी है। कुछ दिनों के बाद सभी लोगों में पनपेगी। लेकिन अब जनता भी समझने लगी है कि आप (दिग्विजय सिंह) चुनावी हिंदू हैं।"

मालूम हो कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गुंडों और दंगाइयों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हम बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे क्योंकि बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं। लेकिन हम दंगों या हिंसा में शामिल किसी को भी नहीं बख्शेंगे।”

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से हिंदुत्व के मुद्दे पर कहा, ''मैं हिंदू था, हिंदू हूं और हिंदू रहूंगा। मैं हिंदू धर्म का पालन करता हूं और सनातन धर्म का अनुयायी हूं। मैं सभी भाजपा नेताओं से बेहतर हिंदू हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी का देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देश को बांटना बंद करना चाहिए। वो देश में शांति स्थापित करें, यह देश शांति से ही आगे बढ़ेगा।" 

टॅग्स :Narottam Mishraकांग्रेसबजरंग दलBajrang Dalमध्य प्रदेशभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी