लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हवाओं की अनुकूल गति से वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 10:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर दिल्ली में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवाओं की गति अनुकूल होने पर वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने को मिला। पिछले दो दिनों से इस गति से चल रही हवाओं ने प्रदूषण तत्वों के बिखराव में मदद की है जिसके बाद वायु गुणवत्ता “बहुत खराब”से “खराब” की श्रेणी में आ गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे और सोमवार को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से वायु गुणवत्ता में और दृश्यता में सुधार देखने को मिला है।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को 349 और सोमवार को 311 के साथ “बहुत खराब” श्रेणी में इसलिए दर्ज किया गया क्योंकि किसी भी खास वक्त में लिया गया एक्यूआई, पिछले 24 घंटों में दर्ज एक्यूआई का औसत होता है।

पड़ोस के फरीदाबाद (270), गाजियाबाद (232), ग्रेटर नोएडा (212), गुरुग्राम (273) और नोएडा (232) में भी वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई “अच्छा”, 51 और 100 से बीच “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच “मध्यम’’, 201 से 300 के बीच “खराब”, 301 से 400 के बीच “बहुत खराब” और 401 से 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी ‘सफर’ ने कहा कि स्थानीय और सतही हवाएं बुधवार से धीमी हो सकती हैं जिसके परिणामस्वरूप हवा की गुणवत्ता में मामूली गिरावट आ सकती है।

दिल्ली सरकार ने सोमवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार और श्रमिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर से प्रतिबंध हटा लिया।

सरकार बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने और अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने के मुद्दे पर फैसला लेगी।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “हम इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि क्या स्थिति में सुधार जारी रहने पर गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले सीएनजी से चलने वाले ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी जा सकती है ?”

शहर की सरकार ने रविवार रात को अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की अवधि को बढ़ा दिया था और वायु प्रदूषण से निपटने और इसके स्वास्थ्य प्रभावों को कम करने के लिए 26 नवंबर तक गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर