लाइव न्यूज़ :

कूड़ा फेंकने के विवाद में सिपाही, उसकी बहन व मां की हत्या

By भाषा | Updated: November 21, 2020 08:39 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 21 नवंबर बांदा शहर के गायत्री नगर मुहल्ले के परशुराम तालाब में शुक्रवार की आधी रात को कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद के बाद एक सिपाही, उसकी बहन और मां की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने बताया, "बांदा शहर के गायत्री नगर मुहल्ले के परशुराम तालाब में शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद के बाद प्रयागराज जिले के नैनी थाना में तैनात सिपाही अभिजीत वर्मा, उसकी बहन निशा वर्मा और मां रमावती की कुल्हाड़ी, लाठी और तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई है।"

उन्होंने बताया, "इस सिलसिले में मृत सिपाही के चचेरे भाई देवराज, शिवपूजन, बबलू और उनकी बहन को करीब दो बजे रात में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों शवों को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।"

सीओ ने बताया कि "सिपाही अभिजीत, उसकी बहन व मां को बचाने में अभिजीत के साथी दिलीप को भी हमलावरों ने घायल कर दिया है। दिलीप झगड़े की सूचना पर दोनों पक्षों में समझौता कराने वहां पहुंचा था। बीच बचाव करने में उसे गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज गया है।"

मिश्रा ने बताया, "घटना की जानकारी मिलने पर बांदा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा और जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। फिलहाल तिहरे हत्याकांड की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल