लाइव न्यूज़ :

नोटबंदी के 2 साल पर कांग्रेस का आंकड़ाः नये नोटों की छपाई में खर्च हुए 8000 करोड़, मिल सकती थी 15 लाख युवाओं को नौकरी 

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 8, 2018 11:29 IST

Two years of demonetisation: पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ऐसे आंकड़े जारी कर रही है। नोटबंदी के चलते भारतीय अर्थव्यस्‍था में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 1.5 फीसदी तक नुकसान हुआ।

Open in App

नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर सोशल मीडिया में जमकर इसके विरोध में ट्वीट हो रहे हैं। आठ नवंबर की सुबह से ही ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में #DemonetisationDisaster (नोटबंदी आपदा), #DarkDay (काला दिवस), #DestructionByDemonetisation (नोटबंदी से विनाश),  शामिल हो गया है। इसमें विपक्ष जमकर ट्वीट कर रहा है। कांग्रेस के फायरब्रांड नेता और विदेश राज्यमंत्री रह चुके शशि थरूर ने एक ट्वीट कर के इससे हुए नुकसान‌ गिनाए हैं।

शशि थरूर ने एक ग्राफिक शेयर  कर के बताया है कि नोटबंदी के बाद नये नोटों की छपाई पर भारतीय  सरकार ने 8000 करोड़ रुपये खर्च किए। इतने पैसे में देश के करीब 15 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा सकता था। जबकि नोटबंदी के चलते 100 लोगों की जान चली गई। इतना ही नहीं उन्होंने अपने द्वारा जारी किए आंकड़ों से बताया कि नोटबंदी के चलते भारतीय अर्थव्यस्‍था में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 1.5 फीसदी तक नुकसान हुआ।

इसी तरह शब्बीर अहमद लिखते हैं, एक ऐसा दिन जब भारत के गरीबों को जबरन सड़क पर फेंक दिया गया। जबकि अमीरों को घर कैश पहुंचा दिए गए।

एक यूजर करण बंसल लिखते हैं, नोटबंदी का भी नाम बदल कर छोटी होली कर देना चाहिए,रंग बिरंगे नोटों का इलावा ओर मिला भी क्या था!!

वरिष्ठ पत्रकार व सर्वे एजेंसी सीएसडीएस से जुड़े अभय कुमार लिखते हैं-

आज 8 नवंबर है तो इस मौके पर 2 लाइन याद आ रही हैं, अर्ज़ है : सबको लगाके लाइनों में उड़ गया तू तो आसमानों मेंबैंको को ये नहीं पता कितना पैसा आया खज़ानों में ! 

कुछ तस्वीरें हैं जो हर कुछ मिनटों के बाद शेयर की जा रही हैं। इनमें कुछ बूढ़े लोग पांच सो  और हजार के नोटों को बदलवाने के लिए कतार में खड़े हैं।

जबकि एक अखबार की कटिंग को कई बार शेयर किया जा रहा हैं। इसकी हेडिंग अंग्रेजी में लिखी है, जिसका हिन्दी अर्थ है- मुझे पचास दिन दीजिए, अगर मैं गलत हूं तो मुझे जिंदा जला देना।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- जिसने दिवाली के शुभ समय पर , दो साल पहले, आज ही के दिन शाम 8 बजे किया था देश का आर्थिक दिवाला, उनको भी आज याद करना ज़रूरी है। चलो भक्तों बोलो वाह मोदीजी वाह!

कांग्रेस आज (गुरुवार, 8 नवंबर) नोटबंदी के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन करेगी।

उधर, सोशल मीडिया में #CorruptCongressFearsDemo (नोटबंदी से डरे भष्ट्र कांग्रेसी) भी बाद में टॉप ट्रेंड में शामिल हुआ। इसमें कैबिनेट मंत्रियों समेत कई दिग्गज बीजेपी के नेताओं ने ट्वीट कर के नोटबंदी से काले धन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बात दोहराई।

उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर 2016 को रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी। नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि अर्थव्यस्था की कमर तोड़ने वाले फैसले के लिए पीएम मोदी माफी मांगे। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, 'प्रधानमंत्री 2 साल पहले 8 नवंबर को खड़े हुए और राष्ट्र को संबोधित करते हुए 16.99 लाख करोड़ रुपये की नोट को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया।'

टॅग्स :नोटबंदीकांग्रेसनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज