लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव में भाजपा की हार पर सोशल मीडिया एक्टिव, यूजर्स बोले- 'किसानों को जिन्ना से नहीं गन्ना से मतलब है'

By भारती द्विवेदी | Updated: May 31, 2018 13:37 IST

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई: चार लोकसभा और 10 विधानसभा के लिए वोटों की गिनती सुबह से जारी है। लगभग हर जगह विपक्ष मजबूती से उभरा है। कैराना लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव का भी परिणाम लगभग साफ हो चुका है। विपक्ष की साक्षा प्रत्याशी तब्बसुम हसन भाजपा की मृंगाका सिंह से काफी आगे चल रही हैं। यूपी के कैराना सीट भाजपा के लिए साख का सवाल बन चुकी थी। अब जबकि भाजपा का यहां हारना तय हो चुका है तो सोशल मीडिया पर लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। 

उपचुनाव नतीजों पर केजरीवाल के बोल- 'मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ'

ByPolls Result: जीत की आहट से तल्ख तबस्सुम हसन के तेवर, बोलीं- कैराना में ही बीजेपी को दफन करना है!

गंगाराम राजू ट्विटर अकाउंट से लिखा गया है- 'कैराना तो बस ट्रेलर है, असल पिक्चर तो 2019 में दिखेगी। विपक्ष ताकत जिंदाबाद।'

राकेश कुमार सिंह नाम के एक यूजर ने जिन्ना विवाद पर भाजपा को घेरते हुए लिखा है- 'किसानों को जिन्ना से नहीं, गन्ने से मतलब है।' 

वहीं भाजपा समर्थक आशीष त्रिपाठी लिखते हैं- 'कैराना का रूझान बताता है कि भाजपा मुस्लिमों के लिए कुछ भी कर ले, उनका वोट भाजपा को नहीं मिल सकता। वहीं पालघर के रुझानों से साफ है कि अकेले अपने दम पर कोई भी पार्टी अभी भी BJP को नहीं हरा सकती।'

कैराना में भाजपा की हार पर फेसबुक पर मोहम्मद असगर हिंदुत्व के एजेंडे पर चुटकी लेते हुे लिखते हैं- 'कैराना में हिंदू खतरे में है।'

नीरज भाटिया ने भाजपा को कैराना मिली हार पर हाल ही में 9 किलोमीटर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से जोड़ते हुए कटाक्ष किया है- 9 किलोमीटर की रोड रैली भाजपा को कैराना में सिर्फ 9 मिनट की बढ़त ही दे सका।

Gave 9 Mins Leads To BJP in #Kairana LokSabha #bypollpic.twitter.com/U78rmRTgsv

— Niraj Bhatia (@bhatia_niraj23) May 31, 2018

बता दें कि 28 मई को उत्तर प्रदेश की कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर, नगालैंड लोकसभा सीट के अलावा अलग-अलग राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। इन सभी सीटों के लिए मतगणना सुबह से जारी है। कैराना में भाजपा की मृगांका सिंह के खिलाफ कांग्रेस, सपा, बसपा की साझा रालोद प्रत्याशी तब्बुसम हसन को खड़ा किया था। अब तक हुई मतगणना के मुताबिक तब्बुसम हसन लगभग चुनाव जीतती दिख रही हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उपचुनाव 2018सोशल मीडियाट्विटरभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए