उपचुनाव नतीजों पर केजरीवाल के बोल- 'मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ'

By भारती द्विवेदी | Published: May 31, 2018 12:18 PM2018-05-31T12:18:13+5:302018-05-31T12:18:13+5:30

उन्होंने ट्वीट करके कहा है- आज के नतीजे दिखाते हैं की देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में बहुत ज़्यादा गुस्सा है। 

Delhi CM Arvind kejriwal Reaction On Bypolls election 2018 | उपचुनाव नतीजों पर केजरीवाल के बोल- 'मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ'

उपचुनाव नतीजों पर केजरीवाल के बोल- 'मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ'

नई दिल्ली, 31 मई: लोकसभा-विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। भाजपा को हर जगह झटका लगा है, वहीं विपक्ष मजबूत होता दिख रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके लिखा है- 'आज के नतीजे दिखाते हैं की देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में बहुत ज़्यादा गुस्सा है। अभी तक लोग पूछते थे- विकल्प क्या है? अब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ।'

ByPolls Result: जीत की आहट से तल्ख तबस्सुम हसन के तेवर, बोलीं- कैराना में ही बीजेपी को दफन करना है!


बता दें कि 28 मई को उत्तर प्रदेश की कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर, नगालैंड लोकसभा सीट के अलावा अलग-अलग राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। इन सभी सीटों के लिए मतगणना सुबह से जारी है। कैराना में भाजपा की मृगांका सिंह के खिलाफ कांग्रेस, सपा, बसपा की साझा रालोद प्रत्याशी तब्बुसम हसन को खड़ा किया था। अब तक हुई मतगणना के मुताबिक तब्बुसम हसन लगभग चुनाव जीतती दिख रही हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Delhi CM Arvind kejriwal Reaction On Bypolls election 2018

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे