लाइव न्यूज़ :

हत्या के आरोपी से जुडे 45 परिवारों का कथित तौर पर एक खाप पंचायत द्वारा सामाजिक बहिष्कार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:34 IST

Open in App

राजस्थान के जैसलमेर जिले में 45 परिवारों का कथित तौर पर एक खाप पंचायत द्वारा सामाजिक बहिष्कार किया गया। सांखरा थानाधिकारी हनुमाना राम ने बताया कि परिवार हत्या के एक आरोपी से जुडे हुए हैं और पिछले वर्ष नवम्बर में उनका सामाजिक बहिष्कार किया गया था। उन्होंने बताया कि शुरूआत में परिवारों ने सामाजिक बहिष्कार को सहन किया लेकिन हाल ही में उन्होंने पुलिस थाने जाकर 57 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य अक्टूबर महीने में हुयी हत्या में शामिल व्यक्ति से जुडे़ हैं। उन्होंने बताया कि सामुदायिक पंचायत के सदस्यों ने नवम्बर में परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का फरमान जारी किया था। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से परिवारों को सामाजिक बहिष्कार का सामाना करना पड़ा। 22 अगस्त को परिवार के कुछ सदस्यों ने 57 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 और 385 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल