लाइव न्यूज़ :

गुजरात के महीसागर में साँप ने काटा तो गुस्साए व्यक्ति ने उसे चबा लिया, दोनों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 20:22 IST

गुजरात के महीसागर जिले में सर्पदंश से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, लेकिन मरने से पहले वह भी साँप को काट लिया और उसे भी मार दिया। गांव के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां से 120 किलोमीटर दूर संतरामपुर तहसील के अजनवा गांव में शनिवार को दोपहर बाद यह घटना हुई।

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने बताया कि अजनवा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। यहां से 120 किलोमीटर दूर संतरामपुर तहसील के अजनवा गांव में शनिवार को दोपहर बाद यह घटना हुई।

गुजरात के महीसागर जिले में सर्पदंश से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, लेकिन मरने से पहले वह भी साँप को काट लिया और उसे भी मार दिया। गांव के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां से 120 किलोमीटर दूर संतरामपुर तहसील के अजनवा गांव में शनिवार को दोपहर बाद यह घटना हुई।

अजनवा गांव के सरपंच कानू बारिया ने बताया, ‘‘पर्वत गाला बारिया एक ऐसी जगह पास खड़ा था, जहाँ एक खेत से ट्रक पर मक्का लादा जा रहा था। तभी एक साँप बाहर निकला। उसे देखते ही अन्य लोग वहाँ से भाग गए, लेकिन वह यह दावा करते हुये वहीं खड़ा रहा कि उसने कई साँपों को पहले भी पकड़ चुका है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘उसने उस साँप को पकड़ लिया, जिसने उसके हाथ और चेहर पर डस लिया। इसके जवाब में पर्वत ने भी उस साँप को काट लिया और साँप को मार भी दिया।’’ सरपंच बारिया ने बताया कि उसे लुनावाड़ा शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया और फिर हालत गंभीर देखते हुये उसे गोधरा भेज दिया गया, लेकिन सांप का जहर उसके शरीर में फैल जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि अजनवा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :गुजरातइंडियागुजरात सीएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है