लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने बताया आखिर अमेठी की जनता ने उन्हें क्यों जिताया

By भाषा | Updated: May 25, 2019 04:56 IST

उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित अमेठी सीट पर भाजपा प्रत्याशी ईरानी ने 55120 वोटों से जीत की दर्ज की है। स्मृति ईरानी को 468514 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 413394 वोट हासिल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की शानदार जीत के बारे में ईरानी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे के कारण संभव हुआसंजय गांधी के बाद राहुल दूसरे ऐसे 'गांधी' बने हैं, जिनको अमेठी की जनता ने नकार दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके गढ अमेठी में हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली निवर्तमान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी जीत कोई ‘ राकेट विज्ञान’ नहीं है क्योंकि अमेठी के लोगों को ऐसा प्रतिनिधि चाहिये था जो उनके लिये अगले पांच साल काम कर सके । ईरानी ने कहा कि उन्हें जीत मोदी सरकार के विकास के एजेंडे के कारण मिली। उन्होंने यह भी कहा कि अमेठी के लोगों ने 2014 में भाजपा के लिये बड़ी संख्या में मतदान करके उन पर भरोसा जताया और उस भरोसे को कायम रखने के लिये उन्होंने पिछले पांच साल वहां काम किया ।

ईरानी ने 2014 में भी गांधी को कड़ी चुनौती दी थी । भाजपा ने एक बार फिर उन्हें उसी सीट पर उतारा और इस बार वह 55000 मतों से जीत गई । उनकी जीत के बारे में पूछने पर उन्होंने टीवी चैनलों से कहा कि यह कोई राकेट साइंस नहीं है क्योंकि अमेठी के लोगों को विकास चाहिये और ऐसा प्रतिनिधि चाहिये जो अगले पांच साल उनके लिये काम कर सके ।

भाजपा की शानदार जीत के बारे में उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे के कारण संभव हुआ क्योंकि वह चाहते थे कि लोग उनकी सरकार को इस कसौटी पर परखें । उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में जन प्रतिनिधि के मायने बदल गए हैं । ईरानी ने गांधी पर अमेठी के विकास पर ध्यान नहीं देने का तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अमेठी में काम करना शुरू कर दिया है जहां सुविधाओं का अभाव है । उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें अमेठी के विकास के लिये काम कर रही है । 

टॅग्स :स्मृति ईरानीअमेठीराहुल गांधीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज