लाइव न्यूज़ :

ये चेहरे हैं गुजरात CM पद के प्रबल दावेदार, इस दिन होगा शपथ समारोह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 09:58 IST

विजय रूपाणी को पछाड़कर स्मृति ईरानी सबसे आगे निकलते नजर आ रही हैं।

Open in App

गुजरात जीतने के बाद बीजेपी में सीएम के नाम को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। विजय रूपाणी इस रेस में सबसे ऊपर माने जा रहे थे, लेकिन कई नए नाम भी अब सूची में शामिल होते दिख रहे हैं। वैसे तो चुनाव से पहले अमित शाह ने यह घोषणा की थी कि मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन अब रूपाणी पिछड़ते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर से स्मृति ईरानी का नाम सबसे ऊपर आ गया है।

स्मृति ईरानी

कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के नाम को लेकर मीडिया में काफी चर्चा है। चुनाव प्रचार में स्मृति के नाम को लेकर कोई भी चर्चा नहीं थी, लेकिन चुनाव में जीतने के बाद उनका नाम लगातार चर्चा में है। गुजरात से राज्यसभा सांसद स्मृति को लेकर यह भी कहा जा रहा कि उनका नाम लगभग तय है। स्मृति, मोदी की काफी करीबी मानी जाती हैं। वह मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकी हैं।

वजुभाई वाला

मोदी के बेहद करीबी मानें जाने वाले वजुभाई वाला का नाम सीएम पद के दावेदारों में आ रहा है। पीएम  मोदी को सीएम के तौर पर नामांकित किए जाने के बाद वजुभाई वाला ने वर्ष 2002 में मोदी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। वजुभाई वाला कर्नाटक के राज्यपाल हैं और कई बार वित्त मंत्री रह चुके हैं। वह मोदी के विश्वासप्रद हैं तो बीजेपी उन पर भी अपना दांव लगा सकती है। 

नितिन पटेल

नितिन पटेल पिछली बार सीएम बनने से चूक गए थे तो शायद वह इस बार अपनी वो हसरत पूरी करवा सकते हैं। वह पटेल बिरादरी से आते हैं और मोदी-शाह के कार्यकाल में जिन राज्यों का सीएम चुने गए उसमें ज्यादातर वहां के राजनीतिक प्रभाव वाले समुदाय से नहीं आते हैं।  

विजय रूपाणी

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनावी मंचों से विजय रूपाणी  के ही सीएम होने की बात कह चुके हैं, लेकिन आए नजीतों से उनकी कुर्सी जाती दिख रही है। अगर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व वोटर्स के छिपे संकेत को पढ़ें तो वे रूपाणी को सीएम के रूप में शायद ही फिर से चुनना चाहेगी। विजय रूपाणी पर चुनाव से ठीक पहले कइई गंभीर आरोप भी लगे थे।

नया चेहरा

गुजरात में कोई नया चेहरा भी सीएम हो सकता है लेकिन मोदी और शाह की जोड़ी ऐसे नाम पर दांव लगा सकती है जो युवा हो और युवा आबादी की उम्मीदों को समझ सके। यह नया चेहरा कोई भी हो सकता है। देखना होगा कि बीजेपी रूपाणी ही फिर से दांव खेलती है या गुजरात की जनता को इस बार एक नया सीएम मिलेगा।

इस तारीख को होगा शपथ समारोह

गुजरात में बीजेपी की नई सरकार 25 दिसंबर को शपथ ग्रहण कर सकती है। फिलहाल बीजेपी  इस बात पर मंथन कर रही है कि राज्य में किसे सीएम की कुर्सी सौंपी जाए। खबर के मुताबिक 25 दिसंबर को शपथ-ग्रहण हो सकता है, क्योंकि यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी होता है। 

टॅग्स :गुजरात सीएमस्मृति ईरानीनरेंद्र मोदीगुजरातगुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज