लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल पर फिर निशाना साधती नजर आईं स्मृति ईरानी, कहा- किए थे 10 सवाल, किसी का नहीं दिया जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 8, 2022 16:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बुधवार को निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि मैंने उनसे 1 जून को 10 सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने उनमें से किसी का भी जवाब नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के सहयोगियों से नकदी और सोने की आश्चर्यजनक बरामदगी की।केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी पार्टी खासकर दिल्ली और पंजाब की सरकार के पीछे हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि क्या उन्हें अभी भी लगता है कि सत्येंद्र जैन निर्दोष हैं। उन्होंने केजरीवाल से दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को पढ़ने के लिए भी कहा। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने (दिल्ली के सीएम) अरविंद केजरीवाल से 1 जून को 10 सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने उनमें से किसी का भी जवाब नहीं दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "ईडी ने सत्येंद्र जैन के सहयोगियों से लगभग 2.80 करोड़ रुपये नकद और 1 किलो से अधिक वजन के 133 सोने के सिक्के जब्त किए। क्या वह (केजरीवाल) अभी भी सोचते हैं कि सत्येंद्र जैन निर्दोष हैं? मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश की जांच की जिसमें कहा गया था कि सत्येंद्र जैन ने मुखौटा कंपनियों और हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से 16 करोड़ रुपये जमा किए थे?"

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के सहयोगियों से नकदी और सोने की आश्चर्यजनक बरामदगी की। राम प्रकाश ज्वैलर्स के पास से 2.23 करोड़ रुपये, वैभव जैन से 1.8 किलो वजन के 41.5 लाख और 133 सोने के सिक्के और जीएस मथारू से 20 लाख रुपये बरामद किए गए। वहीं, केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी पार्टी खासकर दिल्ली और पंजाब की सरकार के पीछे हैं।

टॅग्स :स्मृति ईरानीअरविंद केजरीवालSatyendar Jain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई